Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मरने से पहले भारत के इन जगहों की यात्रा पर ज़रूर जाएँ!

मरने से पहले भारत के इन जगहों की यात्रा पर ज़रूर जाएँ!

विभिन्नताओं की भूमि भारत, जहाँ यात्रा के लिए वो सारी चीज़ें हैं जो एक यात्री को चाहिए होती है। उच्च पर्वत शृंखलाओं से लेकर, प्राकृतिक दृश्य, बहते झरने, विख्यात मंदिर, पौराणिक धरोहर आदि सबकुछ है यहाँ। जैसा की यहाँ पर देखने और घूमने को बहुत सारी ऐसी जगह हैं, आप इसके सबसे बेहतरीन जगहों पर जाना ना भूलें। आइए हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताते हैं जहाँ आप अपने मरने से पहले जाना ना भूलें।

लद्दाख:
लद्दाख दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। जम्मू कश्मीर के सुरम्य भूमि लद्दाख के रोड ट्रिप पे जाकर आप ज़मीं पर ही स्वर्ग का मज़ा ले सकते हैं।

Living Bridge in Meghalaya

मेघालय का प्राकृतिक पुल
Image Courtesy:
Anselmrogers

मेघालय के प्राकृतिक पुल:
मेघालय के प्राकृतिक पुल का रास्ता भारत की ऐसी जगहों में से है जहाँ आप अपनी ज़िंदगी में एक बार जाना ना भूलें। मेघालय में आपको और भी शानदार मानव निर्मित पुल देखने को मिलेंगे।

हम्पी:
अगर आप इतिहास और पौराणिक संस्कृति में रूचि रखते हैं तो हम्पी आपके लिए एक ऐसी जगह है जहाँ आपको इन सबका अनुभव एक साथ होगा। युनेस्को के अधीन इस जगह पर आपको बहुत सारी अनसुनी कहानियों के बारे में पता चलेगा।

Alleppey Backwaters

अल्लेप्पे का हाउस्बोट
Image Courtesy:Ramesh NG

अल्लेपे:
अल्लेपे भारत के सबसे शानदार जगहों मे से एक है। यहाँ आप केरला के चर्चित नदियों में हाउस्बोट पर शांति और प्रकृति का सुख ले सकते हैं।

कन्याकुमारी:
भारत के बिल्कुल दक्षिण में स्थित कन्याकुमारी में आप अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर के अद्भुत नज़ारों का मज़ा ले सकते हैं। यह जगह सूर्यास्त और सूर्योदय के समय आकाश मे रंगों के नज़ारों के लिए प्रसिद्ध है।

अंडमान और निकोबार:
ऐसी ज़मीन पर रहना जहाँ दूर दूर तक सिर्फ़ सागर ही सागर हो, मन को रोमांच से भर देता है। तो ऐसा ही एक ट्रिप अंडमान और निकोबार के लिए ज़रूर ही प्लान करें और कुछ अड्वेंचरस क्रियाओं का मज़ा लें।

Lonar crater

लोनार क्रेटर
Image Courtesy:Aditya Laghate

लोनार:
लोनार झील महाराष्ट्र में खारे पानी का एक झील और भारत के यूनीक जगहों में से एक है जहाँ आप एक बार ज़रूर ही जाएँ। यह जगह उल्का के प्रभाव से उत्पन्न हुई है।

उपर दिए गये ये सारे ऐसे रोमांचक जगह हैं जहाँ आप अपने जीवन में एक बार ज़रूर ही जाएँ और कुछ महत्वपूर्ण यादों को संजोयें।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+