Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिसम्बर में घूमने के लिए ये हैं बेस्ट डेस्टिनेशंस...

दिसम्बर में घूमने के लिए ये हैं बेस्ट डेस्टिनेशंस...

दिसम्बर का महीना चल रहा है यानी साल का अंतिम महीना, ऐसे में सभी कहीं न कहीं के लिए प्लानिंग करते हैं। ऐसे में अगर आप भी साल के इस आखिरी महीने में कहीं जाना चाहता हैं या कहीं के लिए प्लानिंग कर रहे हैं और आपको जगह समझ नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल, हम आपके लिए लेकर आए हैं दिसम्बर में घूमने वाले कुछ चुनिंदा जगहों के बारे में.,..।

इन जगहों के बारे में जानने से पहले ये जान लीजिए ये सभी भारत के टॉप डेस्टिनेशन लिस्ट में भी शामिल है। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में...

मनाली - Manali

पहाड़ी व बर्फीली वादियों में बसा मनाली हिमाचल का दिल माना जाता है। यह हिमाचल के सबसे सुंदर हिल स्टेशनों में से एक है। यह एक हनीमून डेस्टिनेशन भी है, ऐसे नवम्बर से लेकर फरवरी तक यहां कपल्स का आना-जाना लगा रहता है। यहां के कटीले पेड़ और उस पर जमी बर्फ पर्यटकों को मोहित कर देते हैं। यहां आप एडवेंचर का भी लुत्फ उठा सकते हैं। मनाली जाने के लिए ये मौसम काफी अच्छा माना जाता है।

manali

उदयपुर - Udaipur

झीलों की नगरी (Lake City) के नाम से प्रसिद्ध उदयपुर राजस्थान का बड़ा ही सुंदर सा शहर है, जो अपनी झीलों के लिए पूरे विश्व में विख्यात है। यहां के पैलेस, किले व बावड़ियां इतनी सुंदर है कि आपका मन ही नहीं करेगा कि आप वहां से वापस आए। राजशाही अंदाज को समझने और जीने के लिए आपको एक बार उदयपुर की सैर जरूर करनी चाहिए। इन दिनों यहां का मौसम काफी अच्छा रहता है, जिससे आपको यहां घूमने में दिक्कत नहीं होगी।

ऋषिकेश - Rishikesh

देवभूमि के नाम से प्रसिद्ध उत्तराखंड अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां पर ऋषियों की भूमि भी स्थित है, जिसे वर्तमान समय में ऋषिकेश कहा जाता है। सर्दी के मौसम में घूमने के लिए ऋषिकेश एक अच्छा विकल्प है। यहां आप वॉटर स्पोर्ट्स (रिवर राफ्टिंग) का भी आनंद ले सकते हैं।

वाराणसी - Varanasi

शिव नगरी के नाम से विश्वविख्यात वाराणसी को आज भी लोग प्यार से काशी कहते हैं, जो इस शहर का प्राचीन व पौराणिक नाम है। ये शहर दुनिया के हर इंसान को अपना बना लेता है। काशी के बारे में कहा जाता है कि जो भी यहां जाता है वो बस यही का होकर रह जाता है। इस शहर को मंदिरों का शहर भी कहा जाता है। गंगा किनारे बसा ये शहर बेहद खूबसूरत है।

varanasi ghat

गोवा - Goa

यूथ के फेवरेट प्लेसेस में शुमार गोवा अपने बीचों और एल्कोहॉलिक पार्टी के लिए जाना जाता है। बैचलर्स का फेवरेट प्लेसेस में नम्बर वन पर आने वाला गोवा घूमने का असली मजा दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में ही आता है। इस समय यहां देश-विदेश से लोग आते हैं और क्रिसमस व न्यू ईयर पार्टी सेलिब्रेट करते हैं।

गोकर्ण - Gokarna

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित गोकर्ण एक प्राचीन व धार्मिक शहर है। इस शहर का उल्लेख पुराणों में भी मिलता है, जहां इसे शतश्रृंगी नाम से संबोधित किया गया है। अगर आप किसी ऐसे जगह की खोज में जो हरियाली से परिपूर्ण हो तो आप इस दिसम्बर गोकर्ण हो आइए। नदियों, जंगलों और समुद्री तट के किनारे पर स्थित गोकर्ण अपनी सुंदरता से पर्यटकों को मोहित कर देता है।

अलेप्पी - Alleppey

अगर आप शांति और फुरसत के पल बिताने के लिए सोच रहे हैं और साथ में हाउस बोट का भी आनंद लेना चाहते हैं तो आप अलेप्पी जा सकते हैं। केरल में स्थित अलेप्पी अपनी सुंदरता से किसी को भी मोहित कर सकता है। दिसम्बर के महीने में अगर आप अपने पार्टनर के साथ शांति के साथ कुछ हसीन पल बिताने के लिए सोच रहे हैं तो अलेप्पी की ओर जा सकते हैं। वैसे प्रकृति के तौर पर भी अलेप्पी भारत के सुंदर जगहों में से एक है।

पांडिचेरी - Pondicherry

पांडिचेरी, भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है, जो अपनी वास्तुकला व सभ्यता के लिए जाना जाता है और देशी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करता है। यहां आपको फ्रेंच सभ्यता का असर आज भी देखने को मिलेगा। यहां तकरीबन 300 साल तक फ्रांसीसियों का कब्जा था, जिससे यहां आज भी इसकी झलक देखने को मिलती है। यह अपनी सुंदर बीचों और रिसॉर्ट के लिए जाना जाता है। ऐसे में इस दिसम्बर आप पार्टनर या दोस्तों के साथ यहां जाने के लिए प्लानिंग कर सकते हैं।

Pondicherry

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+