Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »ठंड और क्रिसमस का उठाए मज़ा और धमाल मचाए इन जगहों पर जाकर

ठंड और क्रिसमस का उठाए मज़ा और धमाल मचाए इन जगहों पर जाकर

By Rupam

जीसस क्राइस्ट एक बहुत महान इंसान थे और उन्होंने लोगों को प्यार और इंसानियत के बारे में बताया। क्रिसमस के दिन ईसाई लोग अपने घरों को बहुत सुंदर से सजाते हैं। क्रिसमस की तैयारी बहुत दिन पहले से ही शुरू हो जाती है।

लगभग एक विक पहले से ही छुट्टियां हो जाती है। क्रिसमस का पर्व केवल केक, तोहफों, आपस में मिलने जुलने और क्रिसमस केक सजाने का पर्व नहीं है, बल्कि आज इस पर्व की पहचान बन चुका है संता क्लॉज।

संता क्लॉज की छवि एक गोल मटोल आदमी की है जो हमेशा लाल कपड़े पहन कर रखता है और अच्छे बच्चों को क्रिसमस पर गिफ्ट देने अपनी स्लेज पर बैठकर आता है। आज संता क्लॉज के बिना क्रिसमस की कल्पना हर किसी के लिए अधूरी है।

तो आइए इस क्रिसमस को बनाते हैं और खास, और चलते हैं इन जगहों पर

 पांडिचेरी

पांडिचेरी

कुछ लोग इसे शांत समुद्र तट कहते हैं तो कुछ इसे " दक्षिण के फ्रांसीसी उपनिवेश " के नाम से बुलाते हैं। हालांकि, दक्षिण भारत में पांडिचेरी दोनों का एक सम्मेलन है। चेन्नई से पांडिचेरी एक घंटे की दूरी पर है। पांडिचेरी में सालो भर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। यहां के खूबसूरत बीच और भी ज्यादा लोगों को अटरैक्ट करता है। यहां के बीच और चर्च बहुत ही फेमस है।

Photo Courtesy: Karthik Easvur

गोवा

गोवा

अपने आकर्षक बीच, महान वास्तुकला की विरासत और पूजास्थलों के लिए फेमस गोवा टूरीस्ट का पसंदीदा जगह है। गोवा देश के पश्चिम में स्थित है और आबादी के नाम पर इंडिया का सबसे छोटा राज्य है। पणजी गोवा की राजधानी है और देश में अपनी सबसे ज्यादा जीडीपी के कारण इसे भारत का सबसे अमीर राज्य भी माना जाता है।

Photo Courtesy: Ajar

शिलॅाग

शिलॅाग

शिलॅाग, मेघालय की राजधानी है और बहुत ज्यादा संख्या में यहां क्रिसचन हैं। इसलिए क्रिसमस यहां का बहुत ही प्रौमिनेन्ट फेस्टिवल है। यहां बहुत सारे फेमस चर्च भी हैं, जहां क्रिसमस के समय लोग ज़रूर जाते हैं।

Photo Courtesy: Javed Rahman

मनाली

मनाली

मनाली एक बहुत ही खूबसूरत हील स्टेशन है। यह एडवेंचर से भरा हुआ जगह हैं ,यहां ट्रैकिंग, माउंटेनियरिंग, स्कीइंग, पैरा ग्लाइडिंग आदि की व्यवस्था है। हिमाचल प्रदेश में बसा एक खूबसूरत पर्यटक स्थल जो बरसों से अपनी खूबसूरती और हरियाली से लोगों को अपनी ओर खींचताहै। कुल्लू मनाली जो दिल्ली से साढ़े पांच सौ किलोमीटर की दूरी पर है उसे रंगबिरंगे फूलों की घाटी भी कहा जाता है।

Photo Courtesy: Woodthought

केरल

केरल

केरल किसी भी प्रकार की छुट्टी के लिए भारत में सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है और इसे देवताओं के देश के रूप में जाना जाता है। यह नारियल, संस्कृति और परंपराओं का देश माना जाता है। यह पृथ्वी पर सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है जो "Gods Own Country" के नाम से भी फेसम है।

Photo Courtesy: Thunderboltz

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+