Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »ऊटी,तमिलनाडु राज्य का बेहद खूबसूरत शहर

ऊटी,तमिलनाडु राज्य का बेहद खूबसूरत शहर

By Khushnuma

तमिलनाडु का बेहद खूबसूरत और रोमांटिक स्थल ऊटी अपने मनोरम दृश्यों के लिए विश्व विख्यात है। इतना ही नहीं इसकी खूबसूरती के कारण इसे 'पहाड़ों की रानी' भी कहा जाता है। ऊटी कुदरत का खूबसूरत जीता जागता उदाहरण है जो अपने सौंदर्य के लिए तो जाना जाता ही है साथ ही यह हिन्दुस्तान फोटो फिल्म के कारखाने के लिए पर्यटकों के बीच खासा मशहूर है।
दूर तक फैली हसीन वादियां और उन वादियों में ढके आकर्षण वृक्ष ऐसे सुकून देते हैं जैसे कोई बच्चा नींद के की गोद में सुकून व आनंद महसूस करता हो। तो चलिए इस बार हम आपको सैर कराते हैं तमिलनाडु के खूबसूरत हिल स्टेशन ऊटी की।
मुफ्त कूपन्स सेल: गोआईबीबो की ओर से फ्लाइट और होटल बुकिंग पर 6000 रु. की छूट

ऊटी झील

ऊटी झील

ऊटी झील किसी सितारे से कम नहीं लगती है। इसकी सौंदर्य को देख बस दिल हरा-भरा हो जाता है। इस झील में बोटिंग की अच्छी व्यवस्था है। साथ ही आप यहाँ घुड़सवारी का आनंद उठा सकते हैं और बच्चे यहाँ खिलौना गाड़ी में बैठकर खूब मस्ती करते हैं।
Image Courtesy:L.vivian.richard

लेक गार्डन

लेक गार्डन


यूँ तो यह गार्डन अपनी खूबसूरती से बच्चों को आकर्षित करता ही है परन्तु इससे बड़े बूढ़े भी अछूते नहीं रह पाते। यह पिकनिक मनाने का बहुत ही खूबसूरत स्थल है।
Image Courtesy:Swaminathan

केटी वैली

केटी वैली


केटी वैली एक बेहद खूबसूरत पहाड़ी है जहाँ अक्सर पर्यटक पिकनिक मनाने आते हैं। साथ ही यहाँ के छोटे छोटे गांव का लुफ्त भी उठाने आते हैं। यह ऊटी से कुन्नूर के रास्ते पर पड़ता है।
Image Courtesy:Lamrinz

दोड्डाबेट्टा

दोड्डाबेट्टा


दोड्डाबेट्टा नीलगिरी पहगाडी की सबसे ऊँची छोटी है। यहाँ पर्यटक आकर दूरबीन से पूरे ऊटी के मनमोहक नज़ारों को देखते हैं। इस दूरबीन के ज़रिये पर्यटक ऊटी के दिलकश नज़ारों को बड़ी बारीकियों से देख पाते हैं।
Image Courtesy:Pratheept2000

वनस्पति उधान

वनस्पति उधान


बोटेनिकल गार्डन अपने मनमोहक दृश्यों और हरियाली के कारण पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है। यहाँ लगे पेड़-पौधे बेहद खूबसूरत लगते हैं। आप यहाँ आके इस गार्डन के मनमोहक नज़ारो को आँखों में कैद कर सकते हैं।
Image Courtesy:Adam Jones

कालहट्टी झरना

कालहट्टी झरना


ट्रेकर के शौकीनों के लिए यह एक अच्छी जगह है। इस झरने को देख ऐसा प्रतीत होता है जैसा सफ़ेद चांदी बड़ी प्रहार से बाह रही हो। इसका अद्भुत नज़ारा देख मन सुकून पाता है।
Image Courtesy:Raj

वेनलाक डाउंस

वेनलाक डाउंस


वेनलाक डाउंस में हिन्दुस्तान फिल्म की फैक्ट्री है। यहाँ पर्यटक ऐसे नहीं आ सकते क्यूंकि यहाँ आना निषेध है अगर आप यहाँ आना चाहते हैं तो आपको इसकी इजाज़त लेनी पड़ेगी।
Image Courtesy:Arun Katiyar

कुन्नूर

कुन्नूर


कुन्नूर का यह खूबसूरत सिम पार्क ऊटी आने वाले पर्यटकों के लिए एक सौगात है हालांकि यह ऊटी से 30 किलोमीटर की दूरी पर है। परन्तु आप यहाँ आके यहाँ के खूबसूरत नज़ारों का जी भरके लुफ्त उठा सकते हैं।
Image Courtesy:Thangaraj Kumaravel

कोटगिरी

कोटगिरी


कोटगिरी पर्वत स्थल एक बेहद खूबसूरत दर्शनीय स्थल है। यहाँ आकर आप रंगास्वामी चोटी, कोदनाद व्यू पॉइंट और सेंट कैथरीन झरना भी देख सकते हैं।
Image Courtesy:Natataek

एल्फ हिल्स

एल्फ हिल्स


एल्फ हिल्स पहाड़ी से ऊटी का मनोरम दृश्य बेहद खूबसूरत दिखाई देता है। यहाँ आकर आप ऊटी के नज़ारों को मन भावन देख सकते हैं। यह एक बेहतरीन पिकनिक स्थल है।
Image Courtesy:Logan Brumm

एवेलांचे

एवेलांचे


एवेलांचे एक खूबसूरत वन है जो कि ऊटी से तक़रीबन 25 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। यहाँ एक सुन्दर रिसोर्ट होने के साथ साथ एक अद्भुत नदी भी है। जिसके किनारे बैठ आप मछली पकड़ने के साथ साथ पानी की कल कल करती सुन सकते हैं।
Image Courtesy:Venky TV

ऊटी कैसे जाएँ

ऊटी कैसे जाएँ

वायु मार्ग द्वारा
निकटतम हवाई अड्डा कोयम्बटूर है। यहाँ से ऊटी 88 किलोमीटर दूर है। यह रास्ता रेल,टैक्सी या बस द्वारा तय किया जा सकता है। अगर आप ऊटी वायु यात्रा द्वारा जाना चाहते हैं तो फ्लाइट की अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें
Image Courtesy:sowrirajan s

ऊटी कैसे जाएँ

ऊटी कैसे जाएँ

रेल मार्ग द्वारा
कोयम्बटूर और चेन्नई से ऊटी के लिए ट्रैन चलती है। मेट्टुपलायम से ऊटी के लिए प्रतिदिन खिलौना गाड़ी चलती है, जो ऊटी पांच घंटे में पहुंचाती है। यह यात्रा बहुत रोमांचक होती है। ऊटी जाने के लिए ट्रैन और ट्रेनों से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए बस एक क्लिक करें
Image Courtesy:Sreejithk2000

ऊटी कैसे जाएँ

ऊटी कैसे जाएँ

सड़क मार्ग द्वारा
कोयंबटूर से बस या टैक्सी से ऊटी जाया जा सकता है। अगर आप ऊटी का रोमांचक सफर सड़क मार्ग द्वारा तय करना चाहते हैं तो बस एक क्लिक करें और जाने ऊटी जाने वाले हर रुट के बारे में।
Image Courtesy:Zigg-E

ऊटी में कहाँ ठहरें

ऊटी में कहाँ ठहरें

ऊटी में कई होटल हैं जहाँ आप आसानी से ठहर सकते हैं जिनमे से कुछ का विवरण यूँ है- फर्नहिल पैलेस, लेक व्यू,, दास प्रकश, ताज, वुडलैंड, मिनी कॉटेज, यूथ हॉस्टल, तमिलनाडु गेस्ट हाउस आदि।
ऊटी में कहाँ कब कैसे ठहरें इन सबकी अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें और बनाएं अपनी यात्रा को सुखदमय
Image Courtesy:ZeePack

ऊटी कब जाएँ

ऊटी कब जाएँ


अप्रैल से जून तक का मौसम ऊटी के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। ऊटी के प्राकृतिक मिजाज़ को और अच्छे से समझने के लिए क्लिक करें
Image Courtesy:Raj

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+