Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »नवंबर में है कश्मीर जाने की योजना! कौन-कौन सी रोमांचक गतिविधियों में हो सकते हैं शामिल?

नवंबर में है कश्मीर जाने की योजना! कौन-कौन सी रोमांचक गतिविधियों में हो सकते हैं शामिल?

कश्मीर की सुन्दरता न सिर्फ किसी तस्वीर जैसी परफेक्ट लगती है बल्कि ऐसी होती है कि हर किसी का मन मोह ले। यहां का शांति से भरा परिवेश के कारण ही इसे धरती के स्वर्ग के खिताब से नवाजा जाता है। अगर आप नवंबर के महीने में कश्मीर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां का शांतिपूर्ण माहौल आपको ऐसा अनुभव करवाएगा जिसे भूल पाना संभव नहीं होगा।

नवंबर का महीना कश्मीर आने वाले पर्यटकों के लिए अच्छा होता है क्योंकि इस वक्त कश्मीर में टूरिस्ट सीजन बस शुरू ही हो रहा होता है। इसलिए अत्यधिक भीड़ नहीं होती और आप अपनी सारी थकान को मिटाकर कुछ दिन शांतिपूर्ण माहौल में रिलैक्स कर सकते हैं।

kashmir november trip

अगर आप भी नवंबर में कश्मीर घूमने जाने की योजना बना रहे हैं, तो वो कौन सी गतिविधियां हैं, जिनमें शामिल हो सकते हैं :

1. शिकारा की सवारी

नवंबर के महीने में सर्दियों की बस शुरुआत ही हो रही होती है। इसलिए मौसम ठंडा तो होता है लेकिन इस ठंड को एंजॉय किया जा सकता है। डल झील में पानी न तो बर्फ की परत से ढंकता है और न ही सुबह कोहरे की चादर से घिरे होते हैं। इसलिए नवंबर के महीने में डल झील में आप शिकारा की सवारी को एंजॉय कर सकते हैं। हां, सर्दियों के मौसम में यहां फ्लोटिंग मार्केट में मिलने वाले कई तरह के फलों से बनने वाले फ्रुट चाट और पारंपरिक कहवा का स्वाद चखना बिल्कुल मत भूलें।

2. गंडोला केबल कार

नवंबर में सर्दियों की शुरुआत हो जाती है। इसलिए कश्मीर के ऊपरी हिस्से धीरे-धीरे बर्फ की चादर से ढंकना शुरू हो जाते हैं। ऐसे में गुलमर्ग का गंडोला राईड बहुत ही शानदार अनुभव कर सकते हैं। सर्दियों में पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगती है। इसलिए उस समय गंडोला राईड की लाइन भी लंबी हो जाती है और आपको फेज 1 या फेज 2 में समय बिताने के लिए काफी कम समय मिलता है। इसलिए पिक सीजन के शुरू होने से पहले ही गुलमर्ग का केबल कार राइड जरूर घूम लें।

shikara ride kashmir dal lake

3. डल लेक का लाइट एंड साउंड शो

नवंबर में कश्मीर में एंजॉय करने के लिए सबसे अच्छा विकल्प डल झील का लाइट एंड साउंड शो होता है। इस शो में न सिर्फ कश्मीर का इतिहास बल्कि अन्य भी कई तरह की ऐतिहासिक कहानियां भी लाइट्स के जरिए दिखाई जाती है। डल झील के किनारे बैठकर इस शो को देखना किसी शानदार ऑडिटोरियम के लाइट एंड साउंड शो से कहीं ज्यादा बेहतर होता है। यह न सिर्फ लोगों का मनोरंजन करती है बल्कि कश्मीर घाटी के उन सभी इतिहासों के बारे में भी लोगों को जानकारी देती है, जिनके बारे में लोग भूलते जा रहे हैं।

4. शंकराचार्य मंदिर

सर्दियां हो या गर्मी...श्रीनगर का शंकराचार्य मंदिर जाना तो हर सीजन में बनता है। डल झील के किनारे स्थित यह मंदिर काफी ऊंचाई पर मौजूद है जो भगवान शिव को समर्पित है। यह मंदिर ऐसी जगह पर मौजूद है, जहां से डल झील समेत पूरे श्रीनगर का नजारा दिखाई देता है। यह जगह फोटोग्राफी के शौकिनों के लिए काफी महत्वपूर्ण स्थान हो सकता है। छोटा सा ट्रैकिंग रोमांचक भी होता है लेकिन 100 से ज्यादा ये सीढ़ियां आसानी से चढ़ी जा सकती हैं।

paragliding kashmir

5. मानसबल झील में बर्ड वॉचिंग

कश्मीर का मानसबल झील एक वेटलैंड है, जहां नवंबर के महीने में हजारों की संख्या में प्रवासी पक्षी आते हैं। इन विदेशी मेहमानों की शानदार तस्वीरें लेना भला कौन नहीं चाहेगा। अगर आप भी इन प्रवासी पक्षियों के दीवाने बन गये हैं और इनकी खूबसूरत तस्वीरें निकालना चाहते हैं, तो शिकारा की सवारी जरूर किजीए। शिकारा से आपको कुछ ऐसी शानदार तस्वीरें और एंगल मिलेगी, जो आपकी फोटो को अवॉर्ड विनिंग बना देगी।

6. अष्टंमार्ग में पैराग्लाइडिंग

हल्की-हल्की सर्दियां, पार्टनर के साथ रोमांचक पैराग्लाइडिंग राइड...है न कितना रोमांटिक अनुभव। अगर आप भी इस अनुभव को अपने पार्टनर के साथ जी सकते हैं। सर्दियों की हल्की-हल्की हवा के साथ आप अष्टंमार्ग की ग्रीन वैली में पैराग्लाइडिंग की रोमांचक अनुभव ले सकते हैं। कश्मीर की सुन्दर वादियों का नजारा और पैराग्लाइडिंग का अनुभव बहुत खास होता है जिसे आप नवंबर के महीने में ही एंजॉय कर सकते हैं।

More News

    Read more about: kashmir jammu travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+