Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »खुल चुका है दुनिया का पहला 'ऊँ' की आकृति का मंदिर, बनने में लगे 28 साल, जानिए विशेषताएं

खुल चुका है दुनिया का पहला 'ऊँ' की आकृति का मंदिर, बनने में लगे 28 साल, जानिए विशेषताएं

'ऊँ' को अध्यात्म से जोड़कर देखा जाता है। कहा जाता है कि 'ऊँ' ध्वनी इतनी शक्तिशाली है कि यह अंतरिक्ष में भी गुंजती रहती है। उसी 'ऊँ' के आकार का दुनिया का पहला मंदिर राजस्थान के पाली में बनकर तैयार हो गया है। हाल ही में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस मंदिर का उद्घाटन किया।

यह मंदिर राजस्थान के पाली में बनाया गया है जिसे आम भक्तों के लिए अब खोल दिया गया है। यह दुनिया का पहला मंदिर है, जिसका आकार 'ऊँ' है।

om temple rajasthan

राजस्थान के पाली में जडन आश्रम में इस मंदिर का निर्माण किया गया है। भगवान शिव को समर्पित इस मंदिर में एक साथ 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन हो सकेंगे। बता दें, इस मंदिर को पूरी तरह तैयार होने में लगभग 28 सालों का समय लगा है। 1995 में इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गयी थी और 19 फरवरी 2024 को मंदिर का उद्घाटन हुआ है।

270 एकड़ के क्षेत्र में बने इस मंदिर में भगवान शिव की 1008 मूर्तियों को स्थापित किया गया है। सम्पूर्ण मंदिर 1200 स्तंभों पर आधारित है। इस मंदिर में कमरों की संख्या 108 है और मंदिर परिसर के ठीक केंद्र में गुरु माधवानंद जी की समाधी बनी हुई हैं।

om mandir rajasthan pali

जानकारी के अनुसार मंदिर परिसर में कुल 7 ऋषियों की समाधि बनायी गयी है। इस मंदिर का सबसे ऊपरी शिखर लगभग 135 फीट ऊंचा है, जिसके ऊपर एक शिवलिंग स्थापित है जिसपर ब्रह्मांड की आकृति उकेरी हुई है। पूरी मंदिर 4 मंजिला है।

इस मंदिर का निर्माण धौलपुर के बंसी पहाड़पुर के लाल पत्थरों का इस्तेमाल कर नागर शैली में किया गया है। जी हां, यह वहीं शैली है जिसके आधार पर अयोध्या में राम मंदिर और अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का निर्माण किया गया है। मंदिर के हर स्तंभ पर हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां उकेरी गयी है।

कैसे पहुंचे ओम मंदिर

rajasthan pali om mandir

ओम मंदिर राजस्थान के पाली में बनाया गया है। पाली नेशनल हाईवे 62 के किनारे स्थित है। यहां से सबसे नजदीकी एयरपोर्ट जोधपुर है जो 71 किमी की दूरी पर स्थित है। इस जगह का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन मारवाड़ स्टेशन है जो मंदिर से लगभग 23 किमी की दूरी पर मौजूद है।

More News

    Read more about: rajasthan jaipur pali
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+