Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »विंटर फेस्टिवल में शामिल होने माउंट आबू जाने का है प्लान, साथ में इन जगहों पर जरूर लगाएं एक चक्कर

विंटर फेस्टिवल में शामिल होने माउंट आबू जाने का है प्लान, साथ में इन जगहों पर जरूर लगाएं एक चक्कर

सर्दियों के शुरू होती ही राजस्थान में एक के बाद एक मेला और फेस्टिवल्स की लाइन लग जाती है। पहले पुष्कर मेला और उसके बाद 1 दिसंबर से कुंभलगढ़ फेस्टिवल की शुरुआत हुई। दिसंबर के अंत में राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में विंटर फेस्टिवल का आयोजन होने वाला है। जैसा कि हम सभी जानते हैं, राजस्थान में किसी भी फेस्टिवल के आयोजन का मतलब कला और संस्कृति का संगम होता है।

view

राजस्थान का हर एक कोना सर्दियों में मानों खिल उठता है। अगर आप भी 29 से 31 दिसंबर तक माउंट आबू में आयोजित होने वाले विंटर फेस्टिवल का हिस्सा बनने वहां जाने वाले हैं, तो माउंट आबू के आसपास इन जगहों पर भी जरूर घूम लें। यकीन मानिए, न्यू इयर पर आपकी यह ट्रिप यादगार बन जाएगी।

1. दिलवाड़ा जैन मंदिर

dilwara jain temple

दिलवाड़ा जैन मंदिर का जितना आध्यात्मिक रूप से महत्व है, ठीक उतना ही यह अपनी शानदार वास्तुकला के कारण चर्चाओं में रहता है। संगमरमर पर की गयी जटिल नक्काशियों को देखकर समझ में आता है कि 11वीं और 12वीं शताब्दी के कलाकार कितने अधिक प्रतिभावान हुआ करते थे। यह मंदिर जैन तीर्थंकरों को समर्पित है। मंदिर का शांत और बेहद ठंडा वातावरण मन में काफी सुकून भरता है। इस मंदिर की शिल्पकला ही इसकी सबसे बड़ी USP है।

समय :- सोमवार से शनिवार, सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक।

2. गुरु शिखर

guru shikhar

अरावली पहाड़ियों की सबसे ऊंची चोटी पर बनाया गया गुरु शिखर भगवान दत्तात्रेय को समर्पित एक मंदिर है। इस मंदिर को एक शानदार आध्यात्मिक स्थल के रूप में विकसित किया गया है। घुमावदार सड़कों से होते हुए चारों तरफ हरे-भरे जंगलों से बीच से गुजरते हुए पर्यटक जब इस मंदिर तक पहुंचते हैं तो मंजिल से कहीं अधिक उन्हें रास्तों से ही प्यार हो जाता है। अगर आपको अध्यात्म से ज्यादा लगाव ना भी हो, तब भी गुरु शिखर की प्राकृतिक सुन्दर आपको यहां जरूर आने के लिए मजबूर कर देगी।

3. नक्की झील

nakki lake

नक्की झील माउंट आबू शहर के ठीक बीचो-बीच स्थित है। चारों तरफ से अरावली पहाड़ियों से घिरा यह झील काफी शांति प्रदान करने वाला है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार इस झील को देवताओं से अपने नाखूनों (नख) से खोदा था। इस वजह से ही इस झील का नाम नक्की रखा गया। सिर्फ पर्यटक ही नहीं स्थानीय लोग भी अक्सर इस झील के किनारे सुकून से कुछ वक्त बिताने के लिए आते रहते हैं। झील के किनारे पर टहलने की जगह तो मौजूद है ही, अगर आप चाहे तो झील में नाव की सवारी का आनंद भी उठा सकते हैं। माउंट आबू का नक्की झील प्रकृति की गोद में छिपा हुआ एक बहुत सुन्दर मोती है।

4. सनसेट प्वाएंट

sunset

पहाड़ों के पीछे छिपते सूर्य के नजारों को देखना हर किसी को अच्छा लगता है। ठीक वैसे ही माउंट आबू का सनसेट प्वाएंट भी एक बहुत सुन्दर पर्यटन स्थल है। यहां से अरावली की पहाड़ियों के पीछे छिपते सूर्य का साफ नजारा दिखाई देता है जो काफी मनमोहक होता है। सनसेट प्वाएंट नक्की झील से दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। जब पहाड़ी के पीछे सूर्य छिप रहा होता है, तब उसका चटख नारंगी रंग लोगों को मंत्रमुग्ध कर देता है।

5. माउंट आबू वन्य जीव अभयारण्य

wildlife

माउंट आबू में सिर्फ प्रकृति प्रेमियों के लिए ही नहीं बल्कि वन्यजीव प्रेमियों के लिए भी काफी कुछ है। चट्टानी पहाड़ियों से घिरा माउंट आबू का वन्यजीव अभयारण्य कई प्रकार के जीवों का प्राकृतिक आवास है। यहां तेंदुआ, सांभर हिरण, जंगली सूअर और कई प्रजातियों के पक्षी देख सकते हैं। ठंड जलवायु और घना जंगल इस अभयारण्य की खुबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। आप चाहे तो यहां ट्रेकिंग भी कर सकते हैं। शांत जंगल में पथरीली जमीन पर चलना और सूखे पत्तों की चरमराहट से पक्षियों का भाग जाना, यह काफी रोमांचक लगता है।

More News

    Read more about: festival rajasthan mount abu
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+