Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »रणथंभौर नेशनल पार्क, जंगल सफारी और फोर्ट : राजस्थान के सवई माधोपुर में काफी कुछ है खास

रणथंभौर नेशनल पार्क, जंगल सफारी और फोर्ट : राजस्थान के सवई माधोपुर में काफी कुछ है खास

राजस्थान में घूमने की प्रमुख जगहों में सवई माधोपुर का नाम जरूर शामिल होता है। नाम सुना हुआ सा लगता है न...यह वहीं जगह है जहां कुछ सालों पहले बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने शादी रचाई थी। रणथंभौर नेशनल पार्क के अलावा सवाई माधोपुर में काफी कुछ ऐसा है जो पर्यटकों को यहां हर साल आने के लिए मजबूर कर देता है।

ranthambore

जिन पर्यटकों को प्राकृतिक सुन्दरता के साथ ही राजस्थान का इतिहास भी आकर्षित करता है, उनके लिए सवाई माधोपुर परफेक्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। अगर आप राजस्थान में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो विकल्पों में सवाई माधोपुर को भी शामिल कर सकते हैं।

रणथंभौर नेशनल पार्क :-

tiger

रणथंभौर नेशनल पार्क भारत के सबसे बड़े नेशनल पार्क में से एक है। यहां मुख्य रूप से रॉयल बंगाल टाइगर्स का ही राज चलता है। इसके अलावा पार्क के कई अन्य आकर्षणों में लेपर्ड, मगरमच्छ और दूसरे छोटे जानवर भी शामिल हैं। सर्दियों के मौसम में इस नेशनल पार्क में बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी भी नजर आते हैं। इसके अलावा यह नेशनल पार्क कई प्रजातियों के पक्षियों का घर भी है।

टाइगर सफारी :-

tiger safari

सवाई माधोपुर की आपकी ट्रिप बिना टाइगर सफारी के अधुरी ही मानी जाएगी। अगर आपको वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी का शौक है तो रणथंभौर नेशनल पार्क में टाइगर सफारी का मौका मत चुकिए। यहां मुख्य रूप से जीप से ही टाइगर सफारी करवायी जाती है। सफारी के दौरान अगर आपकी किस्मत अच्छी हुई तो अपने प्राकृतिक परिवेश में शानदार तरीके से घुमते पीली धारियों वाले रॉयल बंगाल टाइगर से आपका सामना जरूर हो सकता है। इसके अलावा दूसरे जानवरों को भी उनके प्राकृतिक परिवेश में देखने का अनुभव काफी खास होता है।

रणथंभौर फोर्ट :-

fort

सवाई माधोपुर की ट्रिप का एक प्रमुख आकर्षण रणथंभौर किला भी है जो नेशनल पार्क के अंदर ही मौजूद है। यह किला UNESCO की वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल है। ऊंची पहाड़ी पर खड़ा यह फोर्ट राजस्थान के शाही इतिहास की गवाही देता है। किले से आसपास और पूरे नेशनल पार्क का नजारा बहुत सुन्दर दिखाई देता है।

वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी :-

जी हां, रणथंभौर नेशनल पार्क को अपनी बकेट लिस्ट में शामिल करने की एक मुख्य वजह वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी भी है। रणथंभौर नेशनल पार्क एक ऐसा परिदृष्य प्रदान करता है जिन्हें अपने कैमरे में कैद करने का मौका कोई भी नहीं खोना चाहेगा।

rajasthan

यकिन मानिए अगर आपके अंदर वाइल्डलाइफ या नेचर फोटोग्राफी को लेकर कोई जुनून नहीं है तब भी रणथंभौर नेशनल पार्क में आपको इनसे प्यार हो जाएगा। रणथंभौर नेशनल पार्क उन चुनिंदा जगहों में से एक है, जहां पूरी दुनिया से सैलानी खासतौर पर रॉयल बंगाल टाइगर देखने और प्राकृतिक परिवेश में उनकी तस्वीरें लेने आते हैं।

बर्ड वॉचिंग :-

जरा कल्पना किजीए किसी ऐसे परिवेश की जहां, चारों तरफ सिर्फ पेड़ों की कतारें और घना जंगल हो। सुबह की हल्की धूप में हर तरफ से केवल पक्षियों की चहचहाहट की आवाजों के अलावा और कोई भी आवाज आप तक नहीं पहुंच रही हो। पेड़ों पर एक डाली से दूसरी डाली पर कुदती-फांदती इन पक्षियों को देखते हुए ही शायद कोई व्यक्ति अपना पूरा दिन बीता दे। अगर आपको भी पक्षियों की चहचहाहट और उनका आपस में खेलना, लड़ना यह सब देखना पसंद है, तो रणथंभौर नेशनल पार्क अपने आपमें एक विशाल खजाना समेटे हुए है।

कहां ठहरे

सवाई माधोपुर में रुकने के लिए कई होटल और रिसॉर्ट हैं। इनमें से कुछ होटल तो रणथंभौर नेशनल पार्क इलाके के आसपास ही मौजूद हैं, जो आपको जंगल में कैंपिंग करने का पूरा अनुभव प्रदान करती है। अगर आप लग्जरी के साथ अपनी छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो उसके लिए भी लग्जूरियस रिसॉर्ट यहां मौजूद हैं। इसके अलावा कैंपिंग वाला अनुभव देने के लिए टेंट होटल की व्यवस्था भी आपको यहां मिल जाएगी।

सवाई माधोपुर जाने का बेस्ट समय

यूं तो राजस्थान में घूमने का बेस्ट समय सर्दियों के मौसम को ही माना जाता है, क्योंकि गर्मियों में यहां इतनी अधिक उमस वाली गर्मी पड़ती है जो आपकी छुट्टियों का मजा पूरी तरह से किरकिरा कर सकती हैं। लेकिन सवाई माधोपुर का मौसम लगभग पूरे साल ही अच्छा बना रहता है। इसका एक प्रमुख कारण यहां पास में ही रणथंभौर नेशनल पार्क का होना भी होता है। लेकिन घूमने के लिहाज से सवाई माधोपुर जाने का बेस्ट समय अक्टूबर से मार्च के महीने के बीच का समय होता है।

More News

Read more about: rajasthan travel jaipur
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+