Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »राजस्थान के ये 40 गांव हैं आपस में Couple, जानिए क्यों जोड़ियों में रखे गये हैं इनके नाम!

राजस्थान के ये 40 गांव हैं आपस में Couple, जानिए क्यों जोड़ियों में रखे गये हैं इनके नाम!

आपने हीर-रांझा, सोनी-महिवाल या रोमियो-जूलियट जैसी जोड़ियों के नाम जरूर सुने होंगे। फिल्मी जोड़ियों में भी वीरु-बसंती, वीर-जारा, राज-सिमरन और भी कई लोकप्रिय जोड़ियां हैं। लेकिन क्या कभी आपने गांवों के बारे में सुना है, जो आपस में जोड़ियां बनाती हैं? जी नहीं, हम यहां गांव के लोगों की जोड़ियों की बात नहीं कर रहे हैं।

बल्कि गांव के नामों की बात कर रहे हैं, जो एक-दूसरे के साथ जोड़ियों में रखी गयी हैं। गांवों की ऐसी एक-दो नहीं बल्कि 20 से ज्यादा यानी कुल 40 से ज्यादा गांव हैं। ये सभी गांव राजस्थान में स्थित है। इनमें से एक गांव का नाम पुरुष का है तो उसकी जोड़ीदार गांव का नाम महिला का है।

rajasthan unique village

मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के झालवाड़ जिले की 8 पंचायत समितियों के अधिन 500 से अधिक गांव हैं। इनमें से 40 गांवों के नाम आपस में जोड़ियों जैसे रखे गये हैं। बताया जाता है कि सिर्फ नाम ही नहीं बल्कि इन गांवों के बीच न तो कभी आपसी मनमुटाव होता है और न ही ग्रामीणों के बीच कभी कोई झगड़ा होता है।

सभी हमेशा एक-दूसरे की मदद करते हैं और हर सुख-दुःख में एक-दूसरे का साथ देते हैं। मजाक और ठिठोली करते हुए Male नाम के गांव के निवासी खुद को लड़के वाला और Female नाम के गांव के निवासी खुद को लड़कीवाला कहकर पुकारते हैं।

क्यों रखे गये ऐसे अनोखे नाम

इन गांवों के नाम बताने से पहले हम आपको बता देते हैं कि आखिर क्यों ऐसे जोड़ियों में रखे गये इन गांवों के नाम! दरअसल, इन गांवों के नाम जोड़ियों में रखने की कोई योजना कभी नहीं बनायी गयी थी। झालवाड़ जिले में जब भी कोई नया गांव बसता तो नियमानुसार उसका एक नाम रखा जाता है। उस गांव के सबसे नजदीक जो कम आबादी वाला छोटा गांव बसता तो उसका नाम ज्यादा आबादी वाले गांव के नाम का Female वर्जन रख दिया जाता।

village

ऐसा करते-करते यहां 20 गांवों की जोड़ियां बन गयी। इस तरह जोड़ियों में गांवों के नाम रखने के पीछे गांव के बुजुर्ग एक और तर्क देते हैं कि इस तरह जोड़ियों में नाम रखने से दोनों गांवों के बीच लोगों का आना-जाना बना रहता है और इससे प्रेम-भाईचारा भी बना रहता है।

चलिए अब आपको 20 गांवों की जोड़ियों के नाम बताते हैं -

Male Female
1
हतोला हतोली
2
उचावदा उचावदी
3
रलायता रलायती
4
बड़बेला बड़बेली
5
धानोदा धानोदी
6
भीलवाड़ा भिलवाड़ी
7
कनवाड़ा कनवाड़ी
8
कटफला कटफली
9
भूमाडा भूमाडी
10
खेरखेड़ा खेरखेडी
11
देवर देवरी
12
पथरिया पथरी
13
बरखेड़ा बरखेड़ी
14
चाडा चीडी
15
बांसखेड़ा बांसखेड़ी
16
चछलाव चछलाई
17
अलोदा अलोदी
18
सोयला सोयली
19
दोबड़ा दोबड़ी
20
सेमला सेमली

More News

    Read more about: rajasthan jodhpur jaipur
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+