Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »लॉन्ग वीकेंड पर दिल्ली के पास इन जगहों की रोड ट्रिप होगी पैसा वसूल

लॉन्ग वीकेंड पर दिल्ली के पास इन जगहों की रोड ट्रिप होगी पैसा वसूल

लॉन्ग वीकेंड की शुरुआत हो चुकी है और आपने अभी तक यह तय नहीं किया कि कहां घूमने जाना है? सिर्फ सोमवार (14 अगस्त) को ऑफिस से छुट्टी लेकर निकल पड़े रोड ट्रिप पर। केवल दिल्ली शहर में ही नहीं बल्कि दिल्ली के आसपास भी घूमने की कई जगहें हैं, जहां आप रोड ट्रिप पर जा सकते हैं।

Road trip from delhi

रोड ट्रिप मुख्य रूप से अपनी सहूलियत का ध्यान रखते हुए ही किया जाता है ताकि ट्रिप पर जाने वाले किसी भी यात्री को कोई परेशानी ना हो। दिल्ली में रहने वाले लोग काफी खुशकिस्मत होते हैं कि उनके लिए पहाड़, मैदान और जंगलों में घूमने जाना काफी आसान होता है। 12 अगस्त से 15 अगस्त के लॉन्ग वीकेंड पर दिल्ली से घूमने के लिए रोड ट्रिप पर जाने वाली कुछ जगहों के बारे में हम आपको बता रहे हैं।

जयपुर

Jaipur

लॉन्ग वीकेंड पर घूमने के लिए दिल्ली के सबसे पास वाली जगह है जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में हवा महल, चौरी घाट ट्रेकिंग, जंतर मंतर से लेकर खजाना महल तक कुछ ऐसी जगहें हैं, जो पर्यटकों को खूब पसंद आते हैं। दिल्ली से महज 270 किमी की दूरी पर मौजूद जयपुर सेल्फ ड्राईविंग डेस्टिनेशन है। जयपुर के किलों, महलों और फोर्ट को देखने के लिए रोड ट्रिप ही सबसे अच्छा विकल्प होता है।

पुष्कर

Pushkar

अगर आप इससे पहले भी जयपुर घूम चुके हैं तो अब गाड़ी से सीधा राजस्थान के पुष्कर में पहुंच जाएं। दुनिया के एकलौते ब्रह्मा मंदिर में पुजा करने के बाद पुष्कर लेक के आसपास घूमें। इसके बाद पुष्कर के लोकल मार्केट में अपनी मनपसंद चीजों की खरीदारी करने के बाद सीधे पहुंच जाएं पुष्कर शहर के ठीक बाहरी सीमा पर, जहां से रेगिस्तान की शुरुआत होती है। यहां आपको ऊंटों की सवारी करने का मौका भी मिलेगा और बंजारों के साथ उनकी ड्रेस पहनकर फोटो सेशन भी करवा सकेंगे। पुष्कर से ऑथेंटिंक गुलकंद खरीदना और गुलकंद लस्सी पीना बिल्कुल मत भूलिएगा।

ओरछा

Orchha fort

अगर कहीं भटकने के बजाए दिल्ली से किसी सीधे रास्ते पर जाने की योजना बना रहे हैं तो मध्यप्रदेश के ओरछा में पहुंच जाइए। दिल्ली से यह लगभग 450 किमी की दूरी पर है। दिल्ली से ओरछा तक का रास्ता बिल्कुल सीधा है, इसलिए रास्ते में कहीं भी भटकने का खतरा नहीं है। ओरछा में आपको झांसी का किला, राजा राम मंदिर, चतुर्भुज मंदिर, छतरियां, जहांगिर महल समेत कई और ऐतिहासिक जगहें व मंदिर दिखेंगी। अगर आप पहली बार रोड ट्रिप पर निकल रहे हैं तो ओरछा तक का रुट आपके लिए आसान हो सकता है।

डलहौजी

dulhousie

किसी पहाड़ी जगह पर जाने का मन है तो हिमाचल प्रदेश का डलहौजी आपके लिए परफेक्ट है। चारों तरफ से पहाड़ों से घिरी यह जगह बेहद शांत और सुकून प्रदान करने वाली है। दिल्ली से डलहौजी लगभग 570 किमी दूर है, लेकिन दिल्ली से ट्रेन या विमान से जाने के बजाए सड़क मार्ग से डलहौजी तक का सफर आपके लिए यादगार साबित होगा। पहाड़ों के घुमावदार रास्ते और शानदार नजारे आपकी सारी थकान उतार देंगे। ब्रिटिश राज के दौरान डलहौजी एक महत्वपूर्ण हिल स्टेशन था। आज भी पहाड़ों पर शांति ढूंढने जाने वाले लोगों की पहली पसंद डलहौजी बनी हुई है।

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क

Jim corbett tiger

वन्य जीवन और वन्य पशुओं के प्रति अगर लगाव ज्यादा है तो लॉन्ग वीकेंड पर जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के लिए निकल सकते हैं। दिल्ली से जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क तक का ड्राइव बहुत मजेदार हो सकता है। दिल्ली से उत्तराखंड में मौजूद जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क की दूरी 238 किमी है। यहां आप नेचर कैंपिंग, ट्रेकिंग, फिशिंग, जीप सफारी जैसे एडवेंचर का मजा उठा सकते हैं। इसके साथ ही जंगलों में चिड़ियों की चहचहाहट और झिंगुरों की आवाज के साथ कई तरह के जंगली जानवरों का दीदार आपके लिए बोनस साबित हो सकता है।

ग्वालियर

gwalior

अगर राजस्थानी शैली के फोर्ट देख चुके हैं तो अब ग्वालियर का रुख कर सकते हैं। दिल्ली से ग्वालियर की दूरी 351 किमी की है। यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से ग्वालियर तक का यह सफर आपको हमेशा याद रहेगा। ग्वालियर की हर गली में आपको कुछ ना कुछ देखने लायक जरूर मिलेगा। ग्वालियर का पुराना किला, मंदिर, धार्मिक संरचनाएं और शाही इमारतें सालों से ढेर सारी खुबसूरती को अपने अंदर समाए हुए हैं। अगस्त ग्वालियर घूमने का बेस्ट समय होता है, क्योंकि इस समय बारिश की वजह से यहां ज्यादा गर्मी भी नहीं होती है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+