Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इस दिवाली मुंबई में रहकर आप कहां करें कम पैसों में ढेर सारी शॉपिंग

इस दिवाली मुंबई में रहकर आप कहां करें कम पैसों में ढेर सारी शॉपिंग

By Syedbelal

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुम्बई भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है जिसे मायानगरी, सिनेनगरी और सपनों के शहर जैसे अन्य नामों से जाना जाता है। वर्तमान में भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई अपने फैशन, आकर्षक जीवनशैली, बालीवुड और कुछ बहुत प्रसिद्द सिने कलाकारों के घर के लिये भी जानी जाती है। मुंबई के व्यवसायिक अवसर, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है।

गौरतलब है कि दिवाली के नजदीक होने के कारण आज अपने इस लेख के जरिये हम आपको अवगत कराने वाले हैं मुंबई के उन स्थानों से जहां जाकर आप शॉपिंग कर सकते हैं। ज्ञात हो कि चाहे बच्चे हों या बूढ़े लड़कियां या महिलाएं शॉपिंग ने हमेशा ही लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया है।

अब जब बात सस्ते में शॉपिंग की हो तो आज मुंबई में ऐसे कई स्थान हैं जो लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहे हैं। तो आइये अब देर किस बात की अपने इस लेख के जरिये जानें कि मुंबई में रहते हुए आप शॉपिंग के लिए कहां कहां जा सकते हैं।

लिंकिंग रोड मार्केट

जैसे आप मुंबई की लिंकिंग रोड मार्केट में दाखिल होते हैं आपको यहां कई अलग अलग स्टाइलों का सम्मिश्रण देखने को मिलेगा। यहां मुख्य रोड के दोनों ओर कई ऐसी दुकानें हैं जहां आपको पारंपरिक परिधानों के अलावा वेस्टर्न परिधान भी मिल जाएंगे। इसके अलावा यदि आप चाहें तो यहां से जूते, घड़ियां , बैग और पर्स जैसे सामान भी खरीद सकते हैं। भोजन के मामले में भी ये स्थान किसी से कम नहीं है यदि आप चाहें तो यहां मौजूद छोटे छोटे फ़ूड आउटलेट से कई जायकेदार चीजें लेकर उनका जायका चख सकते हैं।

कोलाबा कॉज़वे

यदि मुंबई वह स्थान है जहाँ से भारत में फैशन प्रारंभ होता है तो कोलाबा कॉज़वे वह स्थान है जहाँ से शॉपिंग (खरीददारी) प्रारंभ होती है। सिर्फ यही नही यहाँ की स्ट्रीट शॉपिंग इतनी प्रसिद्द है कि इस क्षेत्र के ब्रांड शोरूम में बहुत कम लोग आते हैं जिसके कारण यहाँ का व्यापार ज़्यादा नही चलता। कॉज़वे विभिन्न स्थानों जैसे गेटवे ऑफ इंडिया, विक्टोरिया टर्मिनस, प्रतिष्ठित रीगल सिनेमा और लियोपोल्ड कैफे के पास स्थित है। कॉज़वे तथा इसके आसपास के क्षेत्र की सैर के लिये सबसे अच्छा तरीका है कि आप पैदल घूमें। लड़कियाँ ध्यान दें, यह वह स्थान है जहाँ आप एसेसरीज़ खरीद सकती हैं।

फैशन स्ट्रीट

वे लोग जो मुंबई के पास के शहरों में रहते हैं उनके लिये शॉपिंग के लिहाज से मुंबई की फैशन स्ट्रीट किसी वरदान से कम नहीं है। फैशन स्ट्रीट सड़क विक्रेताओं की एक लंबी लाइन है जिनकी विशेषता कम कीमत पर कपड़े, फुटवेयर और एसेसरीज़ उपलब्ध करवाना है। अपना सौदेबाज़ी का खेल शुरू कीजिए और आप सस्ते सामान के साथ बाहर आयेंगे। फैशन स्ट्रीट मुंबई के कुछ प्रसिद्द रेस्टारेंट और कॉफी हाउस जैसे चर्चगेट में स्थित क्रोइस्संट्स और मरीन ड्राईव में स्थित नॉट जस्ट जेज़ बाय द बे के पास स्थित है।

लोखंडवाला मार्केट

लोखंडवाला मार्केट, शॉपिंग के लिहाज़ से मुंबई का एक अन्य पॉपुलर डेस्टिनेशन है जहां आपको ट्रेंड में चलने वाले कपड़े और एसेसरीज़ मुनासिब दामों में मिल जाते हैं। साथ ही ये स्थान अपने स्ट्रीट फ़ूड जैसे पानी पूरी, वड़ा पाव और भेल पूरी के लिए भी जाना जाता है। इस स्थान की ख़ास बात ये है कि ये उन लोगों के लिए स्वर्ग है जिन्हें जंक ज्वेलरी का शौक़ है। इस स्थान के बारे में आपको बता दें कि यहां आप तभी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं जब आप मोल भाव में निपुण हों।

हिल रोड बांद्रा

यदि आप थोड़ा शांति में और समय लेकर शॉपिंग करना चाहते हैं तो हिल रोड बांद्रा आपके लिए एक मस्ट विजिट डेस्टिनेशन है। इस स्थान की ख़ास बात ये है कि यहां आपको जो भी सामान मिलेगा पूरे शहर में अप उसे कहीं नहीं देख पाएंगे। ऐसा इसलिए कि इस स्थान का शुमार भारत की उन जगहों से है जहां से देश में फैशन की शुरुआत होती है। आपको बताते चलें कि यहां आने के लिए भी आपको मोल भाव में निपुण होना होगा ऐसा इसलिए कि दुकानदार आपको चीजों के दाम काफी महंगे बताएंगे। इसलिए जब भी आप यहां आएं तो अपनी तरफ से थोड़ी सी तैयरी करके आएं।

इस दिवाली मुंबई में कहां करें शॉपिंग

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+