Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »राम नाम के साथ शुरू होगा आगरा का ताज महोत्सव

राम नाम के साथ शुरू होगा आगरा का ताज महोत्सव

हर साल की तरह इस साल भी आगरा महोत्सव का आयोजन 18 फरवरी से 27 फरवरी के बीच होगा।इस बार आगरा महोत्सव का थीम है "धरोहर"।

By Goldi

विवधतायों से भरे देश भारत में दुनिया के सात अजूबों से एक ताजमहल है, जोकि उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना नदी के किनारे स्थित है। यूं तो इसे आप कभी देखने जा सकते हैं, लेकिन इसे देखने का मजा दुगना होता है आगरा महोत्सव के दौरान। हर साल की तरह इस साल भी आगरा महोत्सव का आयोजन 18 फरवरी से 27 फरवरी के बीच होगा।इस बार आगरा महोत्सव का थीम है "धरोहर"।

Taj Mahotsav in Agra

ताज महोस्तव का आयोजन का उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कराया जाता है। दस दिन तक चलने वाले इस कार्निवल में आप भारत की समृद्ध कला, शिल्प, संगीत, नृत्य, संस्कृति आदि के बारे में जान और समझ सकते हैं।

इस महोत्सव को वर्ष 1992 से हर साल आयोजित किया जा रहा है,इस महोत्सव का आयोजन उत्तर प्रदेश पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। खास बात यह है कि, इसका आयोजन ताजमहल के पास ही किया जाता है, जो इस महोत्सव की सुन्दरता और रोमांच में चार चांद लगा देता है।

ताज महोत्सव का इतिहास

ताज महोत्सव का इतिहास

ताज महोत्सव वर्ष 1992 में शुरू हुआ और यह 2018 त्योहार का 27 वां संस्करण है। इस महोत्सव का आयोजन उत्तर प्रदेश पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ साथ स्थानीय कारीगरों को बड़ा मंच प्रदान करना भी है।Pc:officialy page

साल 2018 में कहां आयोजित होगा आगरा महोत्सव?

साल 2018 में कहां आयोजित होगा आगरा महोत्सव?

वर्ष 2018 में आगरा महोत्सव शिल्पग्राम में पास ताजमहल के पूर्वी गेट के पास आयोजित होगा। दस दिन चलने वाले इस महोत्सव में देश के विभिन्न प्रान्तों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को एक ही जगह जांचा परखा जा सकता है।Pc:officialy page

फ़ूड फेस्टिवल

फ़ूड फेस्टिवल

इस महोत्सव में फ़ूड फेस्टिवल का भी आयोजन किया जायेगा, इस फ़ूड फेस्टिवल में महोत्सव घूमने आने वाले पर्यटक भारत के विभिन्न राज्यों के खाने का स्वाद ले सकेंगे।

क्राफ्ट मेला

क्राफ्ट मेला

इस महोत्सव में आने वाले पर्यटक यहां विभिन्न शिल्प कार्य, प्राचीन वस्तुएं, पेंटिंग आदि को देख सकते है। परंपरागत कला कार्यों को अधिक महत्व दिया जाता है क्योंकि उन्हें उत्पाद को बढ़ावा देने की सख्त आवश्यकता है। लकड़ी नक्काशी, कश्मीर शॉल, धातु नक्काशी आदि को यहां देखा जा सकता है। यह जगह खरीददारी के शौकिनो के लिए एक बढ़िया स्थान है, जहां वे अलग-अलग चीजें खरीद सकते हैं।

ताज महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम

ताज महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम

ताज महोस्तव में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जानते हैं।
कार्निवल में कई संगीत समारोह, नृत्य प्रदर्शन, नाटक आदि आयोजित किए जाते हैं। देश के विभिन्न हिस्सों के प्रसिद्ध कलाकार इस महोत्सव में गायकी और कला का प्रदर्शन करने पहुंचते हैं। पर्यटक यहां प्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर्स को और कॉमेडियन को भी सुन सकते हैं।

400 से अधिक कारीगर

400 से अधिक कारीगर

इस महोत्सव में आप स्थनीय हस्तशिल्प की कारीगरी के साथ साथ मुरादाबाद का पीतल ,लखनऊ की चिकन कपड़े, बधोई के हस्तनिर्मित कालीन,बनारस का रेशम, खुर्जा के बर्तन,अलीगढ के ताले, कानपुर के जूते आदि देख और खरीद सकते हैं।

 राम नाम से गूंजेगा ताज महोत्सव

राम नाम से गूंजेगा ताज महोत्सव

इस बार पर्यटकों को ताज महोत्सव के उद्घाटन के दौरान श्रीराम भारती कला केंद्र द्वारा भगवान राम पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन आयोजित किया जायेगा है, तो वहीं 19 फरवरी को लोक गायिका मालिनी अवस्थी का प्रोग्राम होगा, 20 फरवरी को बॉलीवुड नाइट है, 21 फरवरी को कव्वाली गायक असलम साबरी, 22 फरवरी को पुणे का ब्लैक एंड व्हाइट ग्रुप पुराने गीतों पर कॉन्सर्ट नाईट आयोजित होगी,23 फरवरी को मुशायरा और 24 फरवरी को कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा।

ताज महोत्सव फेयर

ताज महोत्सव फेयर

ताज महोत्सव एक मेला आयोजित करता है जो बच्चों के लिए अधिक रंगीन और आकर्षक है। इस मेले में सभी आयुवर्ग के लोग झूले का आनंद ले सकते हैं। ताज महोत्सव एक ऐसा इवेंट हैं, जो पर्यटकों को कई कई लोक कला रूपों, शास्त्रीय रूपों आदि से परिचित कराता है। यह एक फेस्ट है, जो आपको बीते हुए भारत युग में ले जाता है। इस गुलाबी सर्दी में इसकी एक ट्रिप तो बनती है।

ताज महोत्सव टिकट

ताज महोत्सव टिकट

युवा- 50 रूपये
स्कूल के बच्चों या फिर ग्रुप- 500 रूपये
विदेशी और छोटे बच्चो की एंट्री फ्री
5-10 बच्चो की टिकट-0 10 रूपये

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+