Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »राजस्थान का ऐतिहासिक नगर अलवर

राजस्थान का ऐतिहासिक नगर अलवर

By Khushnuma

राजस्थान का ऐतिहासिक नगर अलवर अपनी सांस्कृतिक, प्राकृतिक और ऐतिहासिक विशेषताओं के कारण पूरी दुनिया में मशहूर है। अलवर में पर्यटकों के लिए बहुत कुछ है जो इतिहास के किस्सों को बयान करता है। यहाँ आप बहुत सी इमारतों को देख सकते हैं लेकिन इनमें से ज़्यादातर इमारतें सरकार के कब्ज़े में हैं जिनमे कुछ में कार्यालय खोल लिए गए हैं तो कुछ मुकदमों के कारण बंद पड़ी हुई हैं।

यहाँ सिटी पैलेस इमारत (सरकारी दफ्तर है), विजय मंदिर पैलेस (इसके अधिकार को लेकर कानूनी मुकदमा चल रहा है), बाला किला (पुलिस अधिकार में), फतहगंज के मकबरे (बहुत ही ख़राब कंडीशन में) आदि अलवर में बहुत कुछ है जो ऐतिहासिक है लेकिन इन्हीं किलों की तरह सबकी यही हालत है। फिर भी आप इन जगह जाना चाहते हैं तो अधिकारीयों से इसकी अनुमति लेकर जा सकते हैं।
वेलेंटाइन का सुनहरा मौका पाइए होटल बुकिंग पर 50% की छूट

किला

किला

यह किला मुग़ल बादशाह बाबर से भी पहले का बना हुआ है। इस किले में बाबर तथा जहांगीर अपने जीवन के कुछ दिन बिता चुके हैं। इस किले में बहुत कुछ दर्शनीय है जिनमे से हैं- चंद पोल, कृष्ण पोल, सूरज पोल, जय पोल, लक्ष्मण पोल और अँधेरी गेट। जय महल, निकुम्भ महल, सलीम सागर, सूरज कुंड तथा अन्य मंदिर भी दर्शनीय हैं।

Image Courtesy:Magnus Manske

सिटी पैलेस

सिटी पैलेस


हालाँकि इस किले में अब सरकारी कार्यालय है परन्तु इसके एक हिस्से में एक संग्राहलय भी है। जहाँ पुरातन समय की अनेक दुर्लभ वस्तुएं देखने योग्य हैं। यह पैलेस मुग़लकाल और राजपुताना काल का अद्भुत शैली वाला है।

Image Courtesy:Magnus Manske

म्यूज़ियम

म्यूज़ियम


इस म्यूज़ियम में मुगलकाल राजपुताना काल की कलात्मक शैली वाली बहुत सी चीज़ें संग्रहित हैं यहाँ पेंटिंग्स का विशाल संग्रह देखने योग्य है।

Image Courtesy:Carlton Browne

फतहगंज गुम्बद

फतहगंज गुम्बद


फतहगंज गुम्बद एक विशाल बगीचे के बीच में बना हुआ है। यह मक़बरा कलात्मक शैली का जीता जागता उदाहरण है। यह पांच मंज़िला बना हुआ है।

Image Courtesy:Tapish2409

विजय मंदिर झील महल

विजय मंदिर झील महल

विजय मंदिर झील महल कभी महाराजा जय सिंह का हुआ करता था। इसका अद्भुत ढांचा परंपरागत इमारतों से हट के है। यह मनोरम दृश्यों से ढका हुआ है जिसमे एक राम मंदिर भी है। इस आकर्षक जगह आकर आप भगवान के दर्शन करने के साथ साथ झील का भी लुफ्त उठा सकते हैं।

Image Courtesy:Carlton Browne

जय समन्द झील

जय समन्द झील

इस आकर्षक जील को महाराजा जय सिंह ने बनवाई थी। इस झील को खासकर महाराजा ने पिकनिक के लिए करवाया था, इस झील के बीच में एक आकर्षक टापू बना हुआ है। आप यहाँ आकर यहाँ के अद्भुत नज़ारों का आनंद ले सकते हैं।

Image Courtesy:Onef9day

पुरजन विहार (कम्पनी गार्डन)

पुरजन विहार (कम्पनी गार्डन)


महाराजा शिवदान सिंह ने इस गार्डन को सैर करने व पिकनिक करने के लिए बनवाया था। यहाँ की हरियाली, फव्वारे, रंग-बिरंगे फूल पर्यटकों को अपनी और लुभाते हैं।

Image Courtesy:Carlton Browne

सिलीसेढ झील

सिलीसेढ झील

सिलीसेढ झील अलवर के सबसे खूबसूरत पर्यटक स्थलों में से एक है। यहाँ आकर इस झील का अद्भुत नज़ारा देख पर्यटक एक पल को सब भूल जाते हैं। झील के आस-पास हरे भरे पेड़ पौधे, पहाड़ियां इस झील को और भी खूबसूरत बनाती हैं।

Image Courtesy:Trodly

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+