Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »PICS : राजपूताना इतिहास और वास्तु को दर्शाते हैं राजस्थान के ये बेमिसाल किले

PICS : राजपूताना इतिहास और वास्तु को दर्शाते हैं राजस्थान के ये बेमिसाल किले

By Belal Jafri

भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में शुमार राजस्थान की हम जैसे ही कल्पना करते हैं तो कुछ बातें और चीज़ें खुद-ब-खुद हमारे ज़हन में आ जाती हैं जैसे सुन्दर महल, ऊंट की राजसी सवारी, वीर किवदंतियां, रोमांटिक कहानियाँ, जीवंत संस्कृति और आकर्षक विरासत। अब हमारा एक छोटा सा प्रश्न है क्याराजस्थान को यहां बताई गयी बातों में समेटा जा सकता है तो शायद आपका उत्तर हां में हो। लेकिन क्या आपको ये पता है? "राजाओं की भूमि" इससे कहीं अधिक और इन सब बातों से कहीं विस्तृत है।

गौरतलब है कि भारत के उत्तर पश्चिम में मौजूद राजस्थान एक अविश्वसनीय रूप से सुंदर राज्य है जो अपने आप में कालातीत आश्चर्य का जीवंत उदहारण है, अगर व्यक्ति यात्रा का पारखी और वास्तु, इतिहास में दिलचस्पी रखता है तो उसे यहां जरूर जाना चाहिए। अब तक आपने राजस्थान को अनेकों रूप में देखा होगा मगर अब जो हम आपको बताने जा रहे हैं वो अपने आप में अनूठा है और उसे देखने हर साल लाखों लोग राजस्थान की भूमि पर आते हैं।

Read : भारत के वो टॉप 10 टूरिस्ट डेस्टिनेशंस जिनका शायद ही कभी आपने नाम सुना हो

जी हां हम बात कर रहे हैं राजस्थान के दुर्गों या किलों की। तो अब देर किस बात की आइये कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरों में देखें क्यों हमेशा से ही यहां के किलों ने वास्तुकारों और इतिहासकारो को अपनी तरफ आकर्षित किया है। अरे वाह, ऐसी डील : होटल बुकिंग में पाएं 50 % की छूट

अलवर का किला

अलवर का किला

अलवर के किले की वो विशाल दीवारें जिन्होंने राज्य की शत्रुओं से करी रक्षा।
फोटो कर्टसी - Carlton Browne

भानगढ़ का किला

भानगढ़ का किला

राजस्थान के अलवर जिले में स्थित भानगढ़ का किला एक मध्ययुगीन किला है । यह किला अम्बेर के महान मुगल सेनापति,मान सिंह के बेटे माधो सिंह द्वारा 1613 में बनवाया गया था।
फोटो कर्टसी - Shahnawaz Sid

आमेर का किला

आमेर का किला

आमेर के विशाल किले का एक एरियल व्यू। वो तस्वीर जो किसी को भी हैरत में डाल दे।
फोटो कर्टसी - Sourav Das

मेहरानगढ़ का किला

मेहरानगढ़ का किला

मेहरानगढ़ किला एक बुलंद पहाड़ी पर 150 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह शानदार किला राव जोधा द्वारा 1459 ई0 में बनाया गया था।
फोटो कर्टसी - Varun Shiv Kapur

तारागढ़ का किला

तारागढ़ का किला

तारागढ़ किला "स्टार फोर्ट" के नाम से प्रसिद्ध है। इसे 1354 ई. में बनवाया गया था और यह बूंदी शहर के मुख्य आकर्षणों में से एक है।
फोटो कर्टसी - Lev Yakupov

चित्तौड़गढ़ का किला

चित्तौड़गढ़ का किला

चित्तौड़गढ़ किला एक भव्य और शानदार संरचना है जो चित्तौड़गढ़ के शानदार इतिहास को बताता है।यह इस शहर का प्रमुख पर्यटन स्थल है।
फोटो कर्टसी - Nagarjun Kandukuru

कुम्भलगढ़ का किला

कुम्भलगढ़ का किला

कुम्भलगढ़ किले का निर्माण पंद्रहवी सदी में राजा राणा कुम्भा ने करवाया था। यह मेवाड़ किला बनास नदी के तट पर स्थित है।
फोटो कर्टसी - Benjamin Vander Steen

रणथंभौर का किला

रणथंभौर का किला

रणथंभौर किला, जो की एक शक्तिशाली किला है सन 944 ई. में बनाया गया था। विशाल रणथंभौर किले के प्रवेश द्वार की एक मन मोह लेने वाली तस्वीर।
फोटो कर्टसी - Devesh Jagatram

जैसलमेर का किला

जैसलमेर का किला

जैसलमेर किले को जैसलमेर की शान के रूप में माना जाता है और यह शहर के केन्द्र में स्थित है। यह 'सोनार किला' या 'स्वर्ण किले' के रूप में भी जाना जाता है।
फोटो कर्टसी - Koshy Koshy

नीमराना का किला

नीमराना का किला

नीमराना के किले में मौजूद एक झूलते हुए गार्डन की तस्वीर।
फोटो कर्टसी - Sourav Das

जयगढ़ का किला

जयगढ़ का किला

जयगढ़ किले को विजय किले के रूप में जाना जाता है। यह जयपुर के विख्‍यात पर्यटन स्‍थलों में से एक है जो शहर से 15 किमी. की दूरी पर स्थित है।

फोटो कर्टसी - sabihclicks

जूनागढ़ का किला

जूनागढ़ का किला

जूनागढ़ किला बीकानेर के सबसे लोकप्रिय आकर्षण के बीच में गिना जाता है।यह दुर्गम किला राजा राय सिंह द्वारा वर्ष 1593 में बनाया गया था।
फोटो कर्टसी - Nagarjun Kandukuru

लक्ष्मणगढ़ का किला

लक्ष्मणगढ़ का किला

शेखावाटी स्थित लक्ष्मणगढ़ के किले की एक मन मोह लेने वाली तस्वीर।
फोटो कर्टसी - Khusboo

नाहरगढ़ का किला

नाहरगढ़ का किला

नाहरगढ़ फोर्ट को जयपुर के राजा सवाई जय सिंह द्वारा बनाया गया था। इस किले का निर्माण कार्य 1734 में पूरा किया गया बाद मेंमहाराजा सवाई सिंह माधो द्वारा किले का पुननिर्माण भी करवाया गया था।
फोटो कर्टसी - Sanyam Bahga

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+