Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इस बार गोवा के सेक्सी बीच नहीं बल्कि इन जगहों को घूमे

इस बार गोवा के सेक्सी बीच नहीं बल्कि इन जगहों को घूमे

गोवा के समुद्री तट और चर्च से तो सभी वाकिफ है, लेकिन क्या आप आप वहां स्थित पौराणिक गुफायों के बारे में जानते हैं?

By Goldi

भारत के पश्चिमी तट पर पर स्थित खूबसूरत राज्य गोवा हर सीजन में सबको अपनी ओर आकर्षित करता है। सस्ती शराब से लेकर प्राचीन समुद्र किनारों तक, यहाँ की स्वच्छता ओर सर्वदेशीय ताज ने अनेक युवाओं और बुजु़र्गों को भी आकर्षित किया है। गोवा में एक उष्णकटिबंधीय जगह पर छुट्टियों जैसा मज़ा लिया जा सकता है जबकि भारत के किसी अन्य तटीय शहर में यह अहसास कर पाना बहुत मुश्किल है। गोवा के बारे में ध्यान देने योग्य सबसे पहली बात यह है कि यहाँ की जीवनशैली पुर्तगाल से बहुत प्रभावित है।

गोवा के समुद्री तट और चर्च से तो सभी वाकिफ है, लेकिन क्या आप आप वहां स्थित पौराणिक गुफायों के बारे में जानते हैं? जी हां..तो आइये इसी क्रम में जानते हैं गोवा की इन पौराणिक गुफायों के बारे में....

अर्वलेम गुफाएं

अर्वलेम गुफाएं

अर्वलेम गुफाएं उत्तरी गोवा के संकाई गांव में स्थित हैं जो पणजी से करीब 31 किमी दूर है। गुफाएं लाल लाइटैइट पहाड़ी से निर्मित है।PC:Hemant192

अर्वलेम गुफाएं

अर्वलेम गुफाएं

पौराणिक कथायों के मुताबिक महाभारत के युग की गुफाएं स्थित ,पांडव अपने अज्ञातवास के दौरान इन्ही गुफायों में ठहरे थे....
PC:Konkani Manis

अर्वलेम गुफाएं

अर्वलेम गुफाएं

इन गुफायों को पांड्वो की गुफा के नाम से जाना जाता है...कहा जाता है कि, अज्ञातवास के दौरान - युधिष्ठिर, भीमा, अर्जुन, नकुल और सहदेव ने कुछ समय इन्ही गुफायों में गुजारा था। इन गुफायों में पांच गुफाएं है जिनमे से मुख्य तीन गुफायों में शिवलिंग स्थापित है ।PC:Aviingoa

अर्वलेम गुफाएं

अर्वलेम गुफाएं

तो वहीं कुछ लोग इन गुफायों को को बौद्ध गुफा मानते हैं । इन गुफायों के पास महावीर गौतम बुद्ध की एक बड़ी मूर्ति को देखा जा सकता है...जोकि चौथी शताब्दी की है। इन गुफायों को स्थानीय लोगो द्वारा "हरवलम गुफाएं" के नाम से जाना जाता है। हालांकि अब बौद्ध स्टेचू को गोवा म्यूजियम में देखा जा सकता है...PC: Kavya Rastogi

अर्वलेम गुफाएं

अर्वलेम गुफाएं

दक्षिण में विहार और उत्तर में अभयारण्य के साथ, गुफाओं की संरचना एक क्लासिक बौद्ध रॉक गुफा की शैली में बहुत आकर्षक लगती है। लोगों का मानना ​​है कि, इस गुफा की खुदाई बौद्ध भिक्षुओं द्वारा की गयी थी। इस गुफा के दूसरे हिस्से में सातवीं शताब्दी के संस्कृत और ब्राह्मी भाषा का एक शिलालेख भी मौजूद है।

अर्वलेम गुफाएं

अर्वलेम गुफाएं

यह गुफाएं इतनी आकर्षक है कि, यहां कई फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है..यहां आप अपने परिवार के साथ पिकनिक को भी अच्छे से एन्जॉय कर सकते हैं।

 अर्वलेम वाटरफॉल

अर्वलेम वाटरफॉल

अर्वलेम झरना उत्तर गोवा में सिंक्वेलिम शहर से दो किलोमीटर दूर स्थित है। 24 फीट उंचा यह झरना एक खूबसूरत पिकनिक स्पॉट है। इस झरने को रुद्रेश्वर मंदिर की सीढ़ियों से भी देखा जा सकता है। सरकार ने इस झरने के पास एक पार्क भी बनवा रखा है, जिससे लोग इसकी खूबसूरती का आनंद ले सकें।

कब जाएँ

कब जाएँ

आप अर्वलेम वाटरफॉल और गुफायों को कभी भी घूमने जा सकते हैं..लेकिन इस जगह को घूमने के बेस्ट समय मानसून है इस समय वाटरफॉल के मनोरम नजारे देखने लायक होते हैं।

समय

समय

यह गुफा सप्ताह के सातों दिन पर्यटकों के लिए सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक घूम सकते हैं..दोपहर के समय 1 बजे से लेकर 2 बजे तक गुफा बंद रहती हैं।अर्वलेम वाटरफॉल सप्ताह के सभी दिनों में 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है।

कैसे जाये

कैसे जाये

वायु द्वाराः सेंक्केलिम का नजदीकी एयरपोर्ट डबोलिम इंटरनेशनल एयरपोर्ट जोकि सेंक्केलिम से 40.5 किमी दूर स्थित है। यह भारत के कई प्रमुख शहरों जैसे बंगलौर, चेन्नई, मुंबई आदि से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यहां से, टैक्सियों और बस द्वारा आसानी से गुफाओं तक पहुंचा जा सकता है।

ट्रेन से: डबोलिम रेलवे स्टेशन निकटतम, मुख्य रेलवे स्टेशन है, जो कि सेंक्केलिम से 40 किमी दूर स्थित है। यह स्टेशन स्टेशन पुणे, अहमदाबाद, बैंगलोर जैसे प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है।

सड़क मार्ग से: अंतरराज्यीय बसें पणजी से सेंक्केलिम तक उपलब्ध हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+