अनूठी संस्कृति, विविधता और विशेषता भरे भारत के हर कोने में यूँ तो ऐसा बहुत कुछ है जो किसी भी व्यक्ति, पर्यटक को अपनी तरफ आकर्षित कर सकता है। अब यदि आपको भारत की असल सभ्यता और संस्कृति का जायका चखना हो तो आप भारत के सबसे सुन्दर राज्यों और विश्व के चुनिंदा डेस्टिनेशन में शुमार राजस्थान की यात्रा करें।
भारत के उत्तर पश्चिम में राजस्थान, एक अविश्वसनीय रूप से सुंदर राज्य है जो अपने आप में कालातीत आश्चर्य का जीवंत उदहारण है, अगर व्यक्ति यात्रा का पारखी है और उसे कल्चर को समझने की परख है तो उसे यहां जरूर जाना चाहिए। ज्ञात हो कि राजस्थान का शुमार दुनिया की उन जगहों में है जो अपने यहाँ आने वालों को बहुत कुछ देता है।
तो इसी क्रम में आज कुछ चुनिंदा तस्वीरों के जरिये हम आपको अवगत कराएंगे राजस्थान की संस्कृति और वहां के रंगों से। तो अब देर किस बात की आइये कुछ तस्वीरों के जरिये देखें खूबसूरत राजस्थान को।

हवा महल
भारत के प्राचीन वास्तु की झलक दिखती हवा महल की खूबसूरत तस्वीर।
फोटो कर्टसी - Piyush Kumar

रॉयल बंगाल टाइगर
राजस्थान का रणथम्बोर जो अपने रॉयल बंगाल टाइगर के लिए जाना जाता है।
फोटो कर्टसी - Koshy Koshy

स्मारक
जैसलमेर के वो स्मारक जो किसी का भी मन मोह लें।
फोटो कर्टसी - Tomas Belcik

आस्था
जैसलमेर में आने वाले भक्तों को आशीर्वाद देते संत और महात्मा।
फोटो कर्टसी - Koen

मेहरानगढ़ किला
जोधपुर स्थित आलिशान और विशाल मेहरानगढ़ का किला।
फोटो कर्टसी - Prashant Ram

मिटटी के बर्तन
आज राजस्थान को अपनी एक विशेष ख़ासियत मिट्टी के बर्तनों के लिए भी जाना जाता है।
फोटो कर्टसी - McKay Savage

रंगीन पर्व और त्योहार
पुष्कर में गणेश चतुर्थी के दौरान ली गयी एक खूबसूरत तस्वीर।
फोटो कर्टसी - Jose Pereira

यात्रा का रंगारंग नज़ारा
जोधपुर में एक ट्रैक्टर पर बैठकर अपने गंतव्य को जाती महिलाऐं।
फोटो कर्टसी - Nagarjun Kandukuru

सुनहरी रेत
थार के मरुस्थल में चमकती हुई सुनहरी रेत
फोटो कर्टसी - Sankara Subramanian

कैमल सफ़ारी
कैमल सफ़ारी का लुत्फ़ लेते विदेशी पर्यटक
फोटो कर्टसी - David Berkowitz

सुन्दर सूर्यास्त
रेगिस्तान में सूर्यास्त का वो नज़ारा जो किसी का भी मन मोह ले।
फोटो कर्टसी - Anurag Agnihotri

दिलकश तस्वीर
जोधपुर का वो नज़ारा जो किसी को भी मोहित कर दे।
फोटो कर्टसी - Jean-Pierre Dalbera

एक आध्यात्मिक सुबह
पुष्कर के घाट की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर।
फोटो कर्टसी - Claude Renault

ऊँटों का मेला
वो पुष्कर जहां लगता है पशु मेला ।
फोटो कर्टसी - Koshy Koshy

पशु मेला
नागौर में लगने वाले पशु मेले की तस्वीर।
फोटो कर्टसी - Jack Wickes

मंदिर की भव्यता
राजस्थान के पाली में स्थित रनकपुर मंदिर का प्रवेश द्वार
फोटो कर्टसी - Girish Suryawanshi

सड़क पर बिकता सामान
एक लोकल मार्केट में बिकते रंग बिरंगे कपडे।
फोटो कर्टसी - butforthesky.com

रॉयल यात्रा
भारत की सबसे महंगी ट्रेन महाराजा एक्सप्रेस की एक बोगी की तस्वीर।
फोटो कर्टसी - Simon Pielow

बाज़ार
राजस्थान के कुचामन के एक बाजार की खूबसूरत तस्वीर।
फोटो कर्टसी - John Haslam

एक मन मोह लेने वाली तस्वीर
जयपुर में बंदरों की वो तस्वीर जो किसी का भी मन मोह ले।
फोटो कर्टसी - Rishad Daroowala

एक अनोखी तस्वीर
राजस्थान में ली गयी काले हिरनों की एक दुर्लभ तस्वीर।
फोटो कर्टसी - Archit Ratan

एक दुर्लभ तस्वीर
ऐसा नज़ारा जो शायद ही आपने देखा हो
फोटो कर्टसी - Tiberio Frascari



Click it and Unblock the Notifications
















