Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कोलकाता में भी है एक ताजमहल, जानिए उसके आस-पास क्या है खास

कोलकाता में भी है एक ताजमहल, जानिए उसके आस-पास क्या है खास

ताजमहल कहां है? सभी इस सवाल का एक ही जवाब देंगे - आगरा में। लेकिन हम आपसे कहें कि आगरा के अलावा आपको कोलकाता में भी ताजमहल दिखेगा। सिर्फ ताजमहल ही नहीं बल्कि दुनिया के सभी 7 अजूबे जिन्हें देखने के लिए आपको वर्ल्ड टूअर करना पड़ेगा, उन्हें भी आप कोलकाता में ही थोड़ी-थोड़ी दूर पर ही देख सकेंगे।

eco park 7 wonders kolkata

क्या आपको हमारी बातों पर यकीन होगा? अगर आपको यकीन नहीं हो रहा है तो चले आइए कोलकाता के इको पार्क 7 वंडर्स में। यहां आकर खुद ही सफेद ताजमहल का दीदार कर लिजीए।

ताजमहल के साथ-साथ दिखेंगे ये अजूबे भी :

7 वंडर्स एट इको पार्क

कोलकाता में कई घूमने की जगहें हैं। उनमें से एक है 7 वंडर्स एट इको पार्क। यह परियोजना मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दिल के काफी करीब माना जाता है। 480 एकड़ में फैले इस क्षेत्र को इकोलॉजिकल पार्क के तौर पर विकसित किया गया जो अपने आप में पूर्वी भारत का एकलौता पार्क था।

taj mahal at eco park kolkata

इस पार्क का उद्धाटन दिसंबर 2012 में किया गया था। इसी पार्क में तैयार किया गया है 7 वंडर्स। जहां दुनिया के सातों अजूबों को आप एक ही जगह पर देख सकेंगे। सभी अजूबों को इतनी बारीकी से तैयार किया गया है कि इनके नकली होने का पता ही नहीं चलता है।

ताजमहल के अलावा और क्या दिखेगा

7 वंडर्स एट इको पार्क में ताजमहल की प्रतिकृति के साथ-साथ दुनिया भर में फैले बाकि के सभी 6 अजूबों की प्रतिकृति भी दिखेगी। इनमें यहां चिली में स्थित इस्टर आइलैंड स्टैच्यु की प्रतिकृति भी दिखेगी।

Eco park

7 वंडर्स एट इको पार्क में आपको दुनिया के जो 7 अजूबे देखने को मिलेंगे उनमें शामिल हैं :

  • ताजमहल, भारत
  • पिरामिड ऑफ गीजा, मिश्र
  • ग्रेट वॉल ऑफ चाइना, चीन
  • क्राइस्ट द रीडीमर स्टैच्यू, ब्राजिल
  • द रोमन कोलोसियम, रोम
  • पेट्रा, जॉर्डन
  • इस्टर आइलैंड स्टैच्यु, चिली
eco park

7 वंडर्स एट इको पार्क में सिर्फ पिरामिड ऑफ गीजा की बाहरी प्रतिकृति ही नहीं बल्कि पिरामिड के अंदर एक नकली मम्मी (Mummy) भी बनाया गया है। इस पिरामिड के अंदर खाने के लिए एक छोटा सा रेस्तरां भी है। यहां बैठकर स्नैक्स खाने का अलग ही आनंद आता है। ग्रेट वॉल ऑफ चाइना को आप सिर्फ देखेंगे ही नहीं बल्कि यहां आप फोटो भी खींचवा सकते हैं।

हरियाली से भरा है पार्क

इको पार्क का 7 वंडर्स वाला क्षेत्र पूरी तरह से हरियाली से भरा-पूरा है। यहां जगह-जगह पानी की नहरें बनायी गयी हैं, जिनके ऊपर से छोटी-छोटी पूल बनायी गयी है। एक वंडर से दूसरे वंडर तक जाने के लिए आपको इन पूलों को पार करके जाना पड़ेगा। परिवार और दोस्तों के साथ ठंडी-ठंडी शीतल हवा और शांत वातावरण में अगर शाम बितानी हो तो यह जगह बेस्ट हो सकती है।

eco park

यहां आप पेरिस का एफिल टावर ही नहीं देख सकेंगे बल्कि शाम को इसपर होने वाले लाइट एंड लेजर शो का आनंद भी उठा सकते हैं। इको पार्क में कई रेस्तरां भी हैं, जिनमें ट्राइबल रेस्तरां से लेकर फ्लोटिंग रेस्तरां भी शामिल हैं। आप चाहे तो यहां डिनर भी कर सकते हैं।

समय और टिकट

इको पार्क हर सोमवार को साफ-सफाई व देखरेख की वजह से बंद रहता है। इसलिए इको पार्क 7 वंडर्स मंगलवार से रविवार तक खुले रहते हैं। दोपहर 12 बजे से शाम को 7.30 बजे तक 7 वंडर्स खुला रहता है। 3 साल या उससे ज्यादा उम्र के प्रत्येक व्यक्ति का प्रवेश शुल्क 30 रुपये है। इको पार्क और 7 वंडर्स खुले क्षेत्र में है। इसलिए हमारी सलाह है कि यहां जाते समय साथ में छाता, टोपी और सनग्लास जरूर लेकर जाएं। इको पार्क के गेट नंबर 4 से प्रवेश करने पर 7 वंडर्स आपको नजदीक मिलेगा, अन्यथा आपको काफी ज्यादा चक्कर काटने के बाद यहां पहुंचना पड़ेगा।

FAQs
7 वंडर्स एट इको पार्क कब खुला रहता है?

7 वंडर्स एट इको पार्क सप्ताह के 6 दिन खुला रहता है। सुबह 12 बजे से लेकर शाम को 7.30 बजे तक, आप 7 वंडर्स एट इको पार्क में घूमने का आनंद उठा सकते हैं।

7 वंडर्स एट इको पार्क कैसे पहुंचे?

7 वंडर्स एट इको पार्क पहुंचने के लिए आपको न्यू टाउन स्थित इको पार्क आना होगा। इको पार्क के गेट नंबर 4 से प्रवेश करने के बाद आपको सामने ही 7 वंडर्स नजर आएंगे। ध्यान रहे इको पार्क विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है। इसलिए गेट नंबर गलत होने पर आपको 7 वंडर्स तक आने में काफी ज्यादा पैदल चलना पड़ सकता है।

7 वंडर्स एट इको पार्क कहां है?

7 वंडर्स एट इको पार्क कोलकाता के न्यूटाउन इलाके में है। यह राज्य सरकार की एक परियोजना है जो लगभग 480 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है। यहां आपको दुनिया के सभी सातों अजूबों के रेप्लिकाओं को एक ही स्थान पर देखने का मौका मिलेगा।

NativePlanet Travel

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+