Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »नवंबर में तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए कब से शुरू होगी स्पेशल एंट्री टिकट बुकिंग?

नवंबर में तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए कब से शुरू होगी स्पेशल एंट्री टिकट बुकिंग?

तिरुपति बालाजी के मंदिर में दर्शन के लिए जाने की योजना है? ध्यान रखें, अगर आपने सामान्य लाइन में लगभग भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करने की योजना बनायी है तो तपती धूप में कम से कम 4 से 5 घंटों तक खड़े रहने के लिए तैयार हो जाएं। अगर भीड़ ज्यादा होती है तो आपको लाइन में इससे भी ज्यादा समय तक खड़ा होना पड़ सकता है।

tirupati balaji temple

इससे अच्छा है कि आप सिर्फ कुछ रुपयों का शुल्क चुकाकर तिरुपति बालाजी मंदिर प्रशासन की तरफ से दी जाने वाली Special Entry ticket की सुविधा का लाभ उठाएं। इससे आपको सामान्य लाइन की तुलना में लगभग आधे समय में ही भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन काफी अच्छी तरह से हो जाएंगे। नवंबर में जिन भक्तों ने तिरुपति बालाजी के दर्शन की योजना बनायी है, जल्द ही उनके लिए Special Entry ticket की बुकिंग ओपन होने वाली है। यह मौका हाथ से ना जाने दें और घर बैठे बड़ी ही आसानी से काफी कम शुल्क चुकाकर Special Entry ticket बुक कर लें।

कब से शुरू होगी बुकिंग

नवंबर माह के लिए Special Entry ticket की बुकिंग कुछ दिनों में ही शुरू होने वाली है। इस बुकिंग के लिए आपको प्रति व्यक्ति ₹300 का शुल्क चुकाना पड़ेगा। इस बुकिंग की शुरुआत 24 अगस्त 2023 को सुबह ठीक 10 बजे से शुरू होगी। आप तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) मंदिर प्रशासन के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Special Entry ticket की बुकिंग कर सकते हैं।

tirupati balaji

स्पेशल एंट्री टिकट की बुकिंग बंद कब की जाएगी, इस बाबत TTD मंदिर प्रशासन की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गयी है। इस टिकट की बुकिंग ओपन होने का इंतजार देश व विदेशों से भी लोग करते हैं। इसलिए हमारी सलाह है कि बुकिंग ओपन होने के बाद बिना देर किये, जल्द से जल्द अपनी बुकिंग कर लें।

सीनियर सिटीजन कोटा की बुकिंग

अगस्त में सिर्फ Special Entry ticket की बुकिंग ही नहीं बल्कि सीनियर सिटीजन कोटा की भी बुकिंग शुरू होने वाली है। TTD मंदिर प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार इस कोटा पर बुकिंग 23 अगस्त 2023 को शाम 3 बजे से शुरू होगी। अगर नवंबर में आप घर के वरिष्ठ नागरिकों को लेकर तिरुपति बालाजी मंदिर दर्शन के लिए यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो निश्चित रूप से इस सुविधा का लाभ जरूर उठाएं। इससे ना सिर्फ आप बिना किसी परेशानी के मंदिर में दर्शन कर सकेंगे बल्कि घर के वरिष्ठ नागरिकों को भी कोई परेशानी नहीं होगी।

दर्शन व अकमोडेशन कोटा की बुकिंग

नवंबर 2023 के लिए तिरुपति बालाजी मंदिर में श्रीवाणी ट्रस्ट के दानदाताओं के दर्शन व तिरुमाला आवास कोटा (Accomodation Quota) की बुकिंग 23 अगस्त 2023 को सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इस कोटा की बुकिंग के लिए आपको TTD मंदिर के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना पड़ेगा।

balaji temple

इसके अलावा अंगप्रदक्षीनम (23 अगस्त सुबह 10 बजे से), कल्याणोत्सवम, उंजल सेवा, अर्जीत ब्रह्मोत्सवम और सरस्र दीपलंकार सेवा के लिए नवंबर की बुकिंग 22 अगस्त दोपहर को 3 बजे से शुरू होने वाली है। अधिक जानकारी के लिए तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम मंदिर प्रशासन के आधिकारिक वेबसाइट https://online.tirupatibalaji.ap.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

More News

    Read more about: india tirupati andhra pradesh
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+