Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »वीकेंड पर बनाएं चंडीगढ़ से इन खूबसूरत स्थलों का प्लान

वीकेंड पर बनाएं चंडीगढ़ से इन खूबसूरत स्थलों का प्लान

चंडीगढ़ से खूबसूरत वीकेंड गेटवे । top 5 weekend getaways from chandigarh

भारत की आजादी के बाद बना चंडीगढ़ उत्तर भारत का एक प्रसिद्ध शहर है, जो पंजाब और हरियाणा की राजधानी के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा यह भारत का सबसे पहला सुनियोजित शहर भी है, जिसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। हिमामय की शिवालिक श्रृंखलाओं की तलहटी में बसा यह शहर पर्यटन के लिहाज से काफी ज्यादा मायने रखता है। यहां का मौसम साल भर अनुकूल बना रहता है, यानी इस शहर का भ्रमण किसी भी समय किया जा सकता है।

देशी पर्यटकों के साथ-साथ यहां विदेशी सैलानियों का भी आगमन वर्षभर लगा रहता है। आप यहां प्राकृतिक और मानव निर्मित कई शानदार स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं। इस लेख के माध्यम से जानिए शहर के अलावा आसपास कौन-कौन से निकटतम स्थलों की यात्रा वीकेंड पर यहां से की जा सकती है।

मोरनी हिल्स

मोरनी हिल्स

PC- Manojkhurana

वीकेंड पर आप चंडीगढ़ से लगभग 27 कि.मी की दूरी पर स्थित मोरनी हिल्स को अपनी यात्रा डायरी का हिस्सा बना सकते हैं। हरियाणा के पंचकुला में स्थित यह एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है, जहां दूर दूर से सैलानी सुकून के पल बिताने के लिए आते हैं। यह पहाड़ी स्थल यहां की दो खूबसूरत झीलों के पास बसा है, जहां आप जी भरकर प्राकृतिक सौंदर्यता का आनंद उठा सकते हैं।

वीकेंड पर यहां सैलानियों का आवागमन लगा रहता है। कुदरती खूबसूरती को निहारने के अलावा आप यहां ट्रेकिंग और कैंपिंग जैसी कई एडवेंचर गतिविधियों का रोमांचक अनुभव भी ले सकते हैं।

चैल

चैल

PC- Sandeep Brar Jat

मोरनी हिल्स के अलावा आप चंडीगढ़ से 106 कि.मी की दूरी पर स्थित चैल की सैर का प्लान बना सकते हैं। चैल हिमाचल प्रदेश स्थित एक खूबसूरत पर्यटन गंतव्य है, जहां आप एक शानदार अवकाश का आनंद वीकेंड के दौरान ले सकते हैं। यहां भारत का सबसे ऊंचा क्रिकेट का मैदान भी मौजूद है।

देवदार के जंगलों से घिरा यह पहाड़ी गंतव्य प्रकृति का खूबसूरत तोहफा है। यहां का एक-एक दृश्य देखन लायक है, जिसे आप अपने कैमरे में कैद करना जरूर पसंद करेंगे। एक रिफ्रेशिंग एहसास के लिए आप यहां प्लान बना सकते हैं।

धर्मशाला

धर्मशाला

PC- Alok Kumar

अगर आप अपने वीकेंड को कुछ ज्याद ही शानदार बनान चाहते हैं तो चंडीगढ़ से 244 कि.मी की दूरी पर स्थित धर्मशाला भ्रमण का प्लान बना सकते हैं। धर्मशाला हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत पर्यटन गंतव्य है,जो अपनी प्राकृतिक आकर्षणों के साथ-साथ यहां मौजूद क्रिकेट के मैदान के लिए भी जाना जाता है।

यह स्थल आत्मिक और मानसिक शांति के लिए भी काफी महत्व रखता है। कुछ अलग अनुभव करने के लिए आप यहां के बौद्ध मठों की तरफ रुख कर सकते हैं। यह एक लोकप्रिय स्थल है, जहां न सिर्फ देश बल्कि विश्व भर के सैलानी आते हैं।

डलहौजी

डलहौजी

PC-Aditya7861

आप चंडीगढ से 313 कि.मी की दूरी पर स्थित डलहौजी हिल स्टेशन का भी प्लान बना सकते हैं। हिमाचल का यह पर्वतीय गंतव्य कैंपिग के लिए काफी ज्यादा लोकप्रिय है। यहां का मौसम वर्षभर खुशनुमा बना रहता है। धौलाधार श्रृंखलाओं के मध्य स्थित डलहौजी ऐतिहासिक महत्व भी रखता है, क्योंकि इसे 1854 में अंग्रेजों ने बसाया था। और इसका नाम उस समय के वायसराय लॉर्ड डलहौजी के नाम पर ही रखा गया था। आज भी यह स्थल ब्रिटिश काल की याद दिलाता है। अपनी यात्रा को शानदार बनाने के लिए आप यहां आ सकते हैं।

नहान

नहान

PC- Harvinder Chandigarh

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप चंडीगढ़ से लगभग 78 कि.मी की दूरी पर स्थित नहान की सैर का प्लान बना सकते है। हिमाचल का यह पहाड़ी गंतव्य अपने ऐतिहासिक और प्राकृतिक महत्व के लिए जाना जाता है। यहां घूमने फिरने और देखने के लिए बहुत सारे स्थल मौजूद हैं, जिन्हें आप नहान भ्रमण के दौरान देख सकते हैं।

आप यहां प्राकृतिक स्थलों के साथ-साथ कई धार्मिक स्थलों के दर्शन भी कर सकते हैं। यहां की यात्रा आपके लिए कई मायनों में खास हो सकती है। ये थे कुछ खास स्थल जिनका प्लान आप चंडीगढ़ से वीकेंड पर बना सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+