Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इस वीकेंड गुड़गांव से बनाएं इन रोमांचक स्थलों का प्लान

इस वीकेंड गुड़गांव से बनाएं इन रोमांचक स्थलों का प्लान

सूरत से शानदार वींकेंड गेटवे । top 5 weekend getaways from gurgoan

उत्तर भारत के हरियाणा राज्य में स्थित गुड़गांव दिल्ली एनसीआर में एक प्रमुख शहर है। तेजी से विकसित होते इस शहर को 'साइबर सिटी' और 'मिलेनियम सिटी' के नाम से भी संबोधित किया जाता है। यहां कई बड़ी घरेलू और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के दफ्तर मौजूद हैं। शहर का नाम गुड़गांव' दो शब्दों 'गुरु' और 'ग्राम' से लिया गया है। माना जाता है कि यह स्थल गुरु द्रोणाचार्य का निवास स्थान था, जहां वे पांडवों को तीरंदाजी के कौशल सिखाते थे।

इस शहर को पहले गुड़गांव और फिर बाद में इसके प्राचीन नाम गुरूग्राम में बदल दिया गया है। पिछले कुछ सालों में, शहर की अर्थव्यवस्था में काफी इजाफा हुआ है, यही कारण है कि यह शहर अब प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों, आईटीईएस, फार्मास्यूटिकल्स और ऑटोमोबाइल उद्योगों का घर बन बन गया है। चंडीगढ़ और मुंबई के बाद, गुड़गांव भारत में तीसरा सबसे ज्यादा प्रति व्यक्ति आय वाला शहर है।

पर्यटन के लिए यह शहर काफी ज्यादा मायने रखता है। इसकी खास भौगोलिक स्थित कई शानदार पर्यटन स्थलों से इसे नजदीक बनाती है। इस लेख के माध्यम से हमारे साथ जानिए यह स्थल आपको किस प्रकार आनंदित करता है, और वीकेंड पर यहां से कौन-कौन से स्थलों का प्लान बना सकते हैं।

दमदमा झील

दमदमा झील

PC- Ekabhishek

आप गुड़गांव से 24 कि.मी की दूरी तय कर हरियाणा की प्रसिद्ध दमदमा झील की सैर का प्लान बना सकते हैं। दमदमा झील एक शानदार पिकनिक स्थल है और गुड़गांव से निकटतम सप्ताहांत गेटवे में से एक है। अरावली की पहाड़ियों इस झील की खूबसूरती पर चार चांद लगाने का काम करती हैं। दोस्तों और परिवार के साथ आप एक वीकेंड ट्रिप के लिए यहां आ सकते हैं।

प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लेने के अलावा आप यहां विभिन्न रोमांचक गतिविधियां को भी आनंद ले सकते हैं। जिनमें बोटिंग, ट्रेकिंग,माउंटेन क्लाइंबिंग आदि।

कनाताल

कनाताल

PC- Paul Hamilton

अगर आप अपने वीकेंड को रोमांचक बनाना चाहते हैं, तो गुड़गांव से 342 कि.मी की दूरी का सफर तय कर कनाताल आ सकते हैं। कनाताल देहरादून से नजदीक उत्तराखंड का एक खूबसूरत पहाड़ी स्थल है, जो अपनी मनमहोक आबोहवा और प्राकृतिक आकर्षणों के लिए जाना जाता है।

आप यहां प्राकृतिक खूबसूरती का लुत्फ उठाने के साथ-साथ कई रोमांचक गतिविधियों जैसे ट्रेकिंग, कैंपिंग, रैपलिंग, वैली क्रॉसिंग आदि का हिस्सा बन सकते हैं। एक रोमांच भरी सैर के लिए आप यहां आ सकते हैं।

नीमराना का किला

नीमराना का किला

PC- Abhinav Swara

आप गुड़गांव से 90 कि.मी की दूरी पर स्थित राजस्थान के नीमराणा फोर्ट को देखने का प्लान बना सकते हैं। यह प्राचीन किला दिल्ली-गुड़गांव के नजदीकी वीकेंड गेटवे के रूप में जाना जाता है। आप यहां अपने दोस्तों या परिवार के साथ आ सकते हैं। यह अपने समय का मजबूत किला माना जाता है, जिसकी भव्यता आज भी बरकरार है। आप यहां कुछ समय बिताकर राजस्थानी शाही आनंद ले सकते हैं।

यहां के शाही कमरें आपको राज शाही अनुभव कराएंगे। यहां रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रम चलते रहते हैं। किले को देखने के अलावा आप आस पास की स्थलों का भ्रमण भी कर सकते हैं।

बीर बिलिंग

बीर बिलिंग

PC- Journojp

अपने रोमांच का विस्तार करने के लिए आप गुड़गांव से हिमाचल प्रदेश के बीर बिलिंग पहुंच सकते हैं। पहाड़ों से घिरा यह एक शानदार स्थल है, जो पैराग्लाइडिंग के लिए सबसे आदर्श माना जाता है। यहां दूर दूर से इस खास एडवेंचर में दिलचस्पी रखने वालों का आगमन होता है। इसके अलावा आप यहां ट्रेकिंग और कैंपिंग का भी अनुभव ले सकते हैं।

एक रोमांच भरी सैर के लिए आप यहां का प्लान अपने दोस्तों के साथ बना सकते हैं। इन सब के अलावा आप यहां आत्मिक और मानसिक शांति के लिए यहां के बौद्ध मठों में प्रवेश कर सकते हैं।

 डलहौजी

डलहौजी

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप गुड़गांव से हिमाचल के डलहौजी का प्लान बना सकते हैं। पहाड़ी वनस्पतियों और बर्फीली चोटियों से घिरा यह एक शानदार पर्यटन स्थल है, जहां का प्लान आप साल के किसी भी महीने कर सकते हैं। यह एक प्राचीन शहर है, जिसे 1854 में अंग्रेजों से बसाया था। इस शहर का नाम उस समय के ब्रिटिश वायसराय लॉर्ड डलहौजी के नाम पर रखा गया था।

पर्यटन के लिहाज से यह काफी महत्वपूर्ण स्थल माना जाता है, जहां आप प्राकृतिक नजारों का आनंद उठाने के साथ-साथ विभिन्न रोमांच भरी गतिविधियों का अनुभव भी ले सकते हैं, जिसमें पैराग्लाइडिंग, ज़िपलिंग, ट्रेकिंग आदि शामिल हैं। गुड़गांव से लॉंग वीकेंड के लिए यह एक आदर्श स्थल है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+