Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »राजस्थान के इस अज्ञात स्थल की खूबसूरती कर देगी आपको हैरान

राजस्थान के इस अज्ञात स्थल की खूबसूरती कर देगी आपको हैरान

सामोद के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल । places to visit in samode rajasthan

शाही महलों, किलों और प्राचीन संरचनाओं का घर राजस्थान, भारत के चुनिंदा सबसे खास राज्यों में से एक है, जो वैश्विक स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करता है। यह राज्य अपने अस्तित्व के साथ ही भारत के मुख्य आकर्षणों में रहा है, जहां देश-विदेश के सैलानी ज्यादा आना पसंद करते हैं। ऐतिहासिक-सांस्कृतिक तौर पर यह देश का एक समृद्ध राज्य है। जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, अजमेर, चित्तौड़गढ़ जैसे शहरों के साथ राजस्थान पर्यटन के लिए एक खास गंतव्य माना जाता है।

वैसे आपने यहां के अधिकतर शहरों की खूबसूरती के बारे में जरूर सुना होगा, लेकिन यहां कुछ ऐसे भी अज्ञात स्थल मौजूद हैं, जिन्हें ज्यादा लोग नहीं जानते, ऐसा ही एक प्राचीन स्थल है 'सामोद', जो अपने खूबसूरत महल और हवेलियों के लिए जाना जाता है। इस लेख के माध्यम से जानिए पर्यटन के लिहाज से सामोद आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है।

 सामोद किला

सामोद किला

PC-Richard Moross

जयपुर के पास स्थित सामोद भ्रमण की शुरूआत आप यहां के प्राचीन सामोद किले का से कर सकते हैं। शाही परंपरागत पर्यटन के लिए यह किला एक आदर्श स्थान है, जहां आप राजस्थान की संस्कृति और ऐतिहासिक महत्व को समझ सकते हैं। यह किला यहां की एक पहाड़ी पर स्थित है, जहां से आप आपसास के शानदार दृश्यों का आनंद ले सकते हैं।

यह किला कभी रावलों का निवास स्थान हुआ करता था। सामोद किला मुगल वास्तुकला को भी दर्शाता है। अतीत से जुड़े पन्ने बताते हैं कि इस किले की युद्ध के समय काफी अहम भूमिका थी। अगर आप सामोद आएं तो यहां की सैर जरूर करें।

सामोद महल

सामोद महल

PC- Walter Schärer

सामोद किले के बाद आप यहां के अन्य आकर्षण सामोद महल को देख सकते हैं। रंग-बिरंगे रंगों का इस्तेमाल कर बनाया गया यह पैलेस अपनी आकर्षक वास्तुकला के लिए जाना जाता है। इस किले की खासियत इस तथ्य से लगाई जा सकती है कि इसे कई बार राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय फिल्मों में फिल्माया जा चुका है।

यह पैलेस अद्भुत कला का प्रयोग कर बनाया गया है, जिसमें आप मूर्तिकला से लेकर शानदार पेंटिंग्स भी देख सकते हैं। आप यहां राजपूत और मुगल वास्तुकला का शानदार सम्मिश्रण देख सकते हैं।

सामोद बाग

सामोद बाग

सामोद के ऐताहसिक स्थलों में आप यहां के सामोद बाग को भी देख सकते हैं। यह गार्डन जम्मू-कश्मीर के बागों के बहुत हद तक मेल खाता है। यह काफी बड़े क्षेत्र में फैला है, जहां आप फूलों की विभिन्न प्रजातियों को देख सकते हैं। इन सब के अलावा यहां सैलानियों के ठहरने, खाने-पीने की भी सुविधा उपलब्ध है।

यह बाग मुगल वास्तुकला को भली भांति प्रदर्शित करता है। बाग को खूबसूरत आकर्षणों से सजाया गया है। अगर आप सामोद आएं तो इस शानदार पर्यटन स्थल की सैर का प्लान जरूर बनाएं।

सामोद हेवली

सामोद हेवली

PC-Richard Moross

राजस्थान अपनी शानदार हवेलियों के लिए जाना जाता है, जिसका एक शानदार उदाहरण यहां स्थित सामोद हवेली हैं। सामोद हवेली राज्य की उन अद्भुत संरचनाओं में शामिल है, जिसे पर्यटक दूर से ही देख आश्चर्यचकित रह जाते हैं। चटक रंगों का इस्तेमाल कर बनाई गई हवेली राजस्थानी वास्तुकला का एक अद्भुत नमूना है। शानदार पेंटिंग्स और नक्काशी से सजा हवेली का आंतरिक भाग किसी को भी एक पल के लिए ठहरा सकता है।

कई सालों पहले बनाई गई यह हवेली आज भी अपनी खूबसूरती से सबको हैरान करने का काम करती है। यह एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जहां आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ आ सकते हैं।

गोविंद देवी जी मंदिर

गोविंद देवी जी मंदिर

उपरोक्त ऐतिहासिक स्थलों के अलावा आप यहां के धार्मिक स्थानों के दर्शन का प्लान भी बना सकते हैं। राधा-कृष्ण को समर्पित गोविंद देवी जी मंदिर यहां के सबसे खास धार्मिक स्थानों में गिना जाता है। यहां श्रद्धालुओं के साथ-साथ पर्यटक भी आना पसंद करते हैं।

यह एक प्राचीन मंदिर है, जो यहां सबसे ज्यादा देख जाने वाले स्थलों में से एक है। यह मंदिर लोगों की आस्था के साथ अपनी आकर्षक वास्तुकला के लिए भी प्रसिद्ध है। आत्मिक व मानसिक शांति के लिए आप यहां अपने परिवार के साथ आ सकते हैं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+