Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »नवंबर में वाराणसी से बनाएं इन खूबसूरत स्थलों का प्लान

नवंबर में वाराणसी से बनाएं इन खूबसूरत स्थलों का प्लान

पवित्र गंगा नदी के तट पर स्थित वाराणसी भारत की धार्मिक नगरी है, जिसका इतिहास पौराणिक काल से जुड़ा हुआ है। वाराणसी सो काशी और बनारस के नाम से भी संबोधित किया जाता है।

PC-Flickr

पवित्र गंगा नदी के तट पर स्थित वाराणसी भारत की धार्मिक नगरी है, जिसका इतिहास पौराणिक काल से जुड़ा हुआ है। वाराणसी सो काशी और बनारस के नाम से भी संबोधित किया जाता है। यह प्राचीन नगरी अपने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए पूरे विश्व भर में प्रसिद्ध है। इस अद्भुत शहर को देखने के लिए साल भर करोड़ों की संख्या में देश-विदेश से पर्यटकों का आगमन होता है। इस शहर का मुख्य आकर्षण यहां के गंगा घाट और प्राचीन मंदिर हैं, जिनमें काशी विश्वनाथ सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। शिवरात्रि के दौरान यहां शिवभक्तों को भारी जमावड़ा लगता है।

वाराणसी में लगभग 84 घाट हैं जिनमें सें अस्सी घाट सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है, यहां शाम के वक्त आयोजित होने वाली गंगा आरती देखने के लिए रोजाना भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। आत्मिक व मानसिक शांति के लिए इस प्राचीन शहर का भ्रमण किया जा सकता है। लेकिन आज इस लेख में हम आपको काशी के निकटवर्ती उन खास पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका प्लान आप नवंबर के दौरान यहां से बना सकते हैं। जानिए ये स्थल आपको किस प्रकार आनंदित कर सकते हैं।

सारनाथ

सारनाथ

PC-Yusuke Kawasaki

आप वाराणसी से मात्र 10 कि.मी का सफर तय कर सारनाथ पहुंच सकते हैं। यह उत्तर प्रदेश स्थित एक प्राचीन स्थल है, जो पर्यटन के लिहाज से काफी महत्व रखता है। यह एक प्रसिद्ध बौद्ध स्थल है, जो भगवान गौतम बुद्ध के जीवन से काफी नजदीक से जुड़ा है। इतिहास में दिलचस्पी रखने वालो के लिए यह स्थल काफी ज्यादा मायने रखता है, जहां आप बौध काल की कई अहम घटनाओं के बारे में जान सकते हैं। जानकारी के अनसार यह वो महत्वपूर्ण स्थल है, जहां भगवान बुद्ध ने अपनी पहली शिक्षा लोगों को दी थी, इसलिए यह बौद्ध अनुयायियों के लिए एक तीर्थ समान है। धामसेक स्तूप यहां का अनिवार्य दर्शनीय स्थल है, जहां गौतम बुद्ध के अवशेष मौजूद हैं।

पटना

पटना

PC-Aksveer

वाराणसी से आप 280 कि.मी का सफर तय पटना की सै का प्लान बना सकते हैं। यह बिहार का राजधानी शहर है जिसका प्राचीन नाम पाटलीपुत्र था । कुछ नया अनुभव करने के लिए आप यहां आ सकते हैं। जानकारी के अनुसार इस शहर का इतिहास कई हजार साल पुराना है, और यह राज्य के सबसे पुराने शहरो में से एक है। यह कभी मगल साम्राज्य की राजधानी हुआ करता था। वर्तमान में यह एक विकसित शहर है, जहां आप आज भी इतिहास से जुड़ी प्राचीन संरचनाएं और स्मारकें देख सकते हैं। यहां के दर्शनीय स्थलों में आप पटना संग्रहालय, गोलघर, तख्त श्री पटना साहिब आदि देख सकते हैं।

गया

गया

PC-Tevaprapas

वाराणसी से आप 260 कि.मी का सफर तय कर बिहार के एक और महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल गया की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह बिहार का दूसरा सबसे बड़ा शहर है, जो चट्टानी पहाड़ियों से घिरा हुआ है। माना जाता है कि यह वो खास स्थल है जहां भगवान बुद्ध को ज्ञान का प्राप्ति हुई थी। यह एक महत्वपूर्ण बौद्ध तीर्थ स्थल है जहां साल भर पर्यटकों को आवागमन लगा रहता है। इस प्राचीन स्थल का उल्लेख रामायण और महाभारत में भी मिलता है। यहां के सबसे प्रसिद्ध महाबोधी मंदिर को देख सकते हैं, जो एक विश्व धरोहर स्थल है। एक शानदार सफर के लिए आप यहां का प्लान बना सकते हैं।

रीवा

रीवा

PC-Syedzohaibullah

कुछ नया अनुभव करने के लिए आप वाराणसी से 220 कि.मी का सफर तय कर रीवा आ सकते हैं। यह मध्य प्रदेश का एक खूबसूरत शहर है, जो ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक महत्व के लिए जाना जाता है। यह एक शानदार स्थल है जहां आप खूबसूरत जलप्रपातों को देख सकते हैं। यहां पर्यटकों का आावागमन लगा रहता है। कुछ नया अनुभव करने के लिए आप वाराणसी से रीवा की सैर कर सकते हैं। यहां के दर्शनीय स्थलों में आप रीवा का किला, चचाई जलप्रपात, पुरुवा फॉल, कियोटी फॉल और भैरव बाबा का मंदिर देख सकते हैं।

चित्रकूट

चित्रकूट

PC-Engshubham

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप वाराणसी से 260 कि.मी का सफर तय मध्य प्रदेश के चित्रकूट की सैर का प्लान बना सकते हैं। चित्रकूट हिन्दुओं का एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जिसका संबंध पौराणिक काल से जुड़ा हुआ है, माना जाता है कि यहां भगवान राम, भाई लक्ष्मण सीता और पत्नी सीता का आगमन हुआ था, उन्होंने यहां के रामघाट में स्नान किया था। आप यहां का रामघाट देख सकते हैं, जिसे देखने के लिए रोजाना पर्यटकों को आगमन लगा रहता है। अपनी यात्रा को खास बनाने के लिए आप इस स्थल का चुनाव कर सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+