Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »माउंट आबू में 5 प्रमुख पर्यटक स्थल!

माउंट आबू में 5 प्रमुख पर्यटक स्थल!

राजस्थान में अरावली पर्वतमालाएं गर्मी से सुकून भरे पल का एहसास कराती हैं। मरुस्थल के बीच हरियाली भरी जगह एक अद्वितीय खूबसूरती है। जी हाँ हम बात कर रहे हैं माउंट आबू की जो राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन है। अरावली पर्वतमालाएं इस हिल स्टीव की ख़ुसूरती में चार चाँद लगाती हैं। इसी तरह यह जगह कई पर्यटक आकर्षणों से भी भरी पड़ी है।

चलिए आज हम इसी खूबसूरत जगह की प्रमुख जगहों की सैर पर चलते हैं और इसकी खूबसूरती को सराहते हैं।

Mount Abu

माउंट आबू वन्यजीव अभ्यारण्य
Image Courtesy:
Sampa Guha Majumdar

माउंट आबू वन्यजीव अभ्यारण्य

माउंट आबू वन्यजीव अभ्यारण्य के उप- उष्णकटिबंधीय जंगल कई जातियों के वनस्पति और जीवों का वास स्थल है। अरावली पर्वत के ये जंगल यहाँ वास करने वाले तेंदुओं के लिए प्रसिद्द है। यहाँ कई अन्य जीव जैसे; गीदड़, जंगली बिल्लियां, सांभर, भारत कस्तूरी बिलाव आदि भी पाए जाते हैं। इस हिल स्टेशन का यह इकलौता वन्यजीव अभ्यारण्य पर्यटकों के बीच सबसे प्रमुख आकर्षण का केंद्र है।

Mount Abu

नक्की झील
Image Courtesy: Sanyam Bahga

नक्की झील

नक्की झील को एक मज़दूर रसिया बालम ने अपने नाखूनों द्वारा खोद था। कथानुसार वहां के राजा की शर्त थी कि जो भी एक रात में वहां झील खोद देगा उससे वह अपनी पुत्री, राजकुमारी का विवाह करा देगा। नाखुनों से उस झील को खोदने की वजह से उस झील का नाम नक्की झील पड़ा। इस खूबसूरत झील में पर्यटकों के लिए नौका विहार का भी प्रबंध है। इसलिए नक्की झील माउंट आबू के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है।

Mount Abu

दिलवाड़ा जैन मंदिर
Image Courtesy: Rakhee

दिलवाड़ा जैन मंदिर

माउंट आबू के प्रसिद्द पाँच दिलवाड़ा जैन मंदिर के निर्माण में संगमरमर पत्थरों का उत्तम उपयोग किया गया है। दिलवाड़ा मंदिर का परिसर एक वास्तु चमत्कार और जैन धर्म के लोगों के लिए प्रसिद्द पर्यटक स्थल भी है। मंदिर में की गयी मनमोहक नक्काशियां जैन पौराणिक कथाओं का चित्रण करती हैं जो इस मंदिर के प्रमुख आकर्षणों में से एक है।

Mount Abu

अचलगढ़ का किला
Image Courtesy: melpats_2000

अचलगढ़ का किला

अचलगढ़ का किला माउंट आबू में स्थित एक प्राचीन किला है। हालाँकि इस किले का निर्माण परमारा वंश ने किया था, पर इस किले का पुनर्निर्माण राजपूतों के राजा राणा कुंभ ने करवाया था। दुःख की बात है कि अब किले का ज़्यादातर हिस्सा खंडहर में तब्दील हो गया है पर यह क्षेत्र आज भी इस किले के बाहर ही स्थापित अचलेश्वर महादेव मंदिर की वजह से प्रसिद्द है।

Mount Abu

गुरु शिखर
Image Courtesy: Brahma Kumaris

गुरु शिखर

अगर आप माउंट आबू के चारों तरफ मनोरम दृश्य के मज़े लेना चाहते हैं तो गुरु शिखर पॉइंट की ओर निकल पड़िये। यह शिखर अरावली पर्वत में सबसे उच्चतम बिंदु है और माउंट आबू से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर ही है। गुरु शिखर का अद्भुत दृश्य, हिल स्टेशन के नज़दीक ही प्रमुख नज़ारों में से एक है।

माउंट आबू पूरे साल अपने कई सारे प्रमुख आकर्षणों के साथ कई पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। हालाँकि अक्टूबर से फ़रवरी महीने का समय राजस्थान जैसे मरुस्थलीय क्षेत्र के इकलौते हिल स्टेशन की यात्रा के लिए सबसे सही समय है। अपनी गोद में कई सारे आकर्षक केंद्रों को समेटे हुए माउंट आबू पर्यटन के लिए एक आदर्श केंद्र है।

अपने महत्वपूर्ण सुझाव व अनुभव नीचे व्यक्त करें।

Read in English: 5 Top Tourist Places in Mount Abu!

Click here to follow us on facebook.

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+