Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »घूमने की शौकीनों, 2018 में कर ना भूलें भारत के इन खास ऑफबीट जगहों की सैर

घूमने की शौकीनों, 2018 में कर ना भूलें भारत के इन खास ऑफबीट जगहों की सैर

जाने 2018 में आप भारत की किन किन खूबसूरत ऑफबीट जगहों का दीदार कर सकते हैं..

By Goldi

सबसे पहले आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं! मेरी ही तरह ना जाने कितने लोगो ने इस साल भी घूमने का प्लान बनाया होगा, लेकिन मेरा प्लान थोड़ा हटकर है,यानी मै उन जगहों को इस साल घूमना पसंद करूंगी, जहां पर्यटकों की भीड़ कम और शांति ज्यादा हो।

जी हां, क्योंकि हमारे विशाल भारत देश में घूमने की असंख्य जगह है, लेकिन इनमे से कुछ ऐसी भी हैं, जो अभी पर्यटकों की नजरों से दूर है, कुछ लोग यहां इसलिए नहीं पहुंच पाते हैं, क्योंकि उन्हें इन जगहों के बारे में जानकरी नहीं होती, तो कुछ इसलिए क्यों कि इनका रूट मैप गूगल पर नहीं मिल पाता।

कोटागिरी

कोटागिरी

कोटागिरी,उटी के बेहद नजदीक स्थित है, और इस तमिलनाडु का छुपा हुआ खूबसूरत हिलस्टेशन भी कहा जा सकता है। कोटागिरी का मतलब है "कोटा के पहाड़"। यह जगह बेहद ही खूबसूरत परिदृश्य प्रदान करती है, जो पर्यटकों का मन मोहते हैं। यह हिल स्टेशन, समुद्र तल से 1793 मीटर की शानदार ऊंचाई पर स्थित है, और ट्रैकिंग अभियानों के लिए एक बेहतर स्थान है। यहां इसी तरह के और भी बहुत से ट्रैकिंग स्थल नीलगिरी के कई अन्य भागों में बसे हुए हैं। तथा जहां मानवीय सभ्यता अभी भी नहीं पहुंची हैं।

पर्यटक यहां इस जगह के आस-पास देखने लायक मुख्य स्थानों में रंगास्वामी स्तम्भ और शिखर, कोडानाड व्यू प्वाइंट, कैथरीन वाटर फाल्स, जान सुलिवन मेमोरियल, नीलगिरीस संग्रहालय, नेहरू पार्क, स्नोडेन चोटी आदि देख सकते हैं।Pc:Hari Prasad Sridhar

शोजा

शोजा

शोजा हिमाचल प्रदेश की सेराज घाटी में स्थित एक सुंदर स्थान है। जालोरी पास से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित शोजा समुद्र सतह से 2368 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। यहाँ से बर्फ से ढकी हिमालय की श्रेणियों का मनोरम दृश्य देखा जा सकता है। सेरोलसर झील, रघुपुर किला, वॉटरफॉल पॉइंट, जालोरी पास और तीर्थान घाटी यहाँ के पर्यटन के प्रमुख आकर्षण है। शोजा का वॉटरफॉल पॉइंट एक ऐसा स्थान है जिसे देखने से चूकना नही चाहिए। प्रकृति की गोद में स्थित यह वॉटरफॉल पॉइंट बहुत सुंदर है।Pc:Travelling Slacker

हैलेबिडु, कर्नाटक

हैलेबिडु, कर्नाटक

हैलेबिडु का शुमार कर्नाटक के अलावा भारत के उन चुनिंदा शहरों में जो आज भी अपने में इतिहास को संजो के रखे हुए है। हैलेबिडु को जहां ओल्ड सिटी के नाम से जाना जाता है तो दक्षिण के निवासी बेलूर को दक्षिण का काशी के नाम से सम्बोधित करते हैं। हैलेबिडु होयसाला राज्य की गौरवान्वित शाही राजधानी हुआ करती थी जिसे पुराने दिनों में "द्वारसमुद्र" के रूप में जाना जाता था। यदि बात बेलूर और हैलेबिडु में पर्यटन की हो तो यहां ऐसा बहुत कुछ मौजूद है जिस कारण देश के अलावा दुनिया भर के वास्तु और इतिहास प्रेमियों यहां आ रहे हैं। फोटोग्राफी की दृष्टि से भी ये दोनों ही स्थान बहुत महत्त्वपूर्ण हैं।
Pc: Arian Zwegers

पाटन, गुजरात

पाटन, गुजरात

पाटन गुजरात के खूबसूरत छिपी हुई जगहों में से एक है...जोकि यहां की खूबसूरत पटोला साड़ी के लिए जाना जाता है। पर्यटक पाटन में रानी की वाव, और कई अन्य ऐतिहासिक जगहों को देख सकते हैं।
Pc:Parag Sane

माजुली,असम

माजुली,असम

माजुली पर्यटन थोड़ा छोटा हो सकता है, पर यह बेहद जीवंत है। एक ओर जहां ब्रह्मपुत्र नदी इसकी प्राकृतिक सुंदरता में बढ़ोत्तरी करती है, वहीं दूसरी ओर सतरा इसे सांस्कृतिक पहचान दिलाता है। माजुली दुनिया का सबसे बड़ा नदी का द्वीप होने के लिए जाना जाता है। पहले यह द्वीप 1250 वर्ग किमी में फैला हुआ था। हालांकि मिट्टी के कटाव के कारण अब यह सिर्फ 421.65 वर्ग किमी तक सिमट कर रह गया है। माजुली जोरहट से सिर्फ 20 किमी दूर है और नाव के जरिए यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। अगर आप इस जगह की खूबसूरती को करब से निहारना चाहते हैं, तो इसे घूमे जरुर। Pc:Udit Kapoor

खजियार

खजियार

'खज्जियार' दुनिया के 160 मिनी स्विट्जरलैंड में से एक माना जाता है। युरोप के देश स्विट्जरलैंड से कम नहीं है खज्जियार की खूबसूरती। यहां का मौसम, चीड़ देवदार के ऊंचे-लंबे हरे-भरे पेड़, नर्म मुलायम मखमली हरियाली और पहाड़ तथा शांति और मानसिक सुकून देने वाली वादियां आपको स्विट्जरलैंड का एहसास कराती है। हजारों साल पुराने इस छोटे से हिल स्टेशन को खासकर खज्जी नागा मंदिर के लिए जाना जाता है। यहां नागदेव की पूजा होती है। लेकिन पर्यटक मुख्य रूप से इस हिल स्टेशन की आबोहवा का आनंद लेने के लिए आते हैं। खज्जियार का आकर्षण चीड़ एवं देवदार के वृक्षों से ढके खज्जियार झील में है। झील के चारों ओर हरी-भरी मुलायम और आकर्षक घास खज्जियार को सुंदरता प्रदान करती है।Pc:Arati AK Bhandare

नागौर

नागौर

बीकानेर और जोधपुर के बीच में स्थित नागौर, राजस्‍थान राज्‍य में स्थित एक ऐतिहासिक शहर है। इस शहर को नागा क्षत्रियों के द्वारा स्‍थापित किया गया था। नागौर की सैर के दौरान पर्यटक, नागौर किला,हादी रानी महल,दीपक महल ,अमर सिंह राठौड़ की कब्र, वंशीवाला मंदिर, नाथ जी की छतरी और बरली भी देख सकते हैं।Pc: G41rn8

मासिनराम, मेघालय

मासिनराम, मेघालय

हम सब जानते हैं कि,भारत में सबसे ज्यादा बारिश चेरापूंजी में होती है, लेकिन मेघालय में एक ऐसी और जगह है, जहां चेरापूंजी से भी ज्यादा बारिश होती है और यह जगह मासिनराम। जहां लोग धूप निकलने का इंतजार करते रह जाते है लेकिन उन्हें सूर्य भगवान के दर्शन नही होते। बता दें मौसीनरम में विश्व में सबसे ज्यादा बारीश होती है.. यहां की प्राकृतिक खूबसूरती आपका मन मोह लेगी..तो इस साल इस खूबसूरत जगह की सैर करना कतई ना भूले।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+