Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इस दिन से शुरू हो रहा है 'ताज महोत्सव 2024', आगरा जाने की कर ले तैयारी

इस दिन से शुरू हो रहा है 'ताज महोत्सव 2024', आगरा जाने की कर ले तैयारी

उत्तर प्रदेश में पर्यटकों के देखने और घुमने लायक काफी जगहें होने की वजह से साल भर यह राज्य देश-विदेश से आने वाले सैलानियों से गुलजार रहता है। इस साल जनवरी के महीने में जहां रामनगरी अयोध्या में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ेगी वहीं फरवरी महीने में ताजनगरी आगरा में भीड़ उमड़ने वाली है।

taj mahotsav 2024

हर साल फरवरी के महीने में आगरा में आयोजित होने वाले 'ताज महोत्सव' में लाखों की तादाद में पर्यटक शामिल होते हैं। इस साल 'ताज महोत्सव 2024' की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है।

ताज महोत्सव 10 दिनों तक चलने वाला एक समारोह है, जिसमें उत्तर प्रदेश के स्थानीय कलाकारों, यहां के लोकल व्यंजनों, हस्तशिल्प और फोक डांस व म्यूजिक को प्रमोट करने के लिए आयोजित किया जाता है। इस महोत्सव में हिस्सा लेने देशभर से सैंकड़ों कलाकार इस समय आगरा पहुंचते हैं। साल 1992 में ताज महोत्सव की शुरुआत मुगल बादशाह शाहजहाँ और उनकी बेगम मुमताज महल के प्रेम को सम्मान देने के लिए किया गया था। इस साल ताज महोत्सव के 32वें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है।

ताज महोत्सव की तारीख

18 फरवरी से 27 फरवरी 2024

agra taj mahotsav 2024

कहां होगा आयोजित

ताज महोत्सव का आयोजन आगरा में ताजमहल के पास ही मौजूद शिल्पग्राम में किया जाता है। हर साल इसका आयोजन उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग द्वारा किया जाता है। वयस्कों के लिए एंट्री शुल्क ₹50 होता है। महोत्सव के दौरान मुगल स्टाइल में जुलूस निकाला जाता है, जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करते चलते हैं।

माना जाता है कि ताज महोत्सव मूल रूप से 18वीं-19वीं शताब्दी के दौरान उत्तर प्रदेश के मुगल शासनकाल से प्रभावित है। इस महोत्सव में आने वाले विदेशी कलाकारों को उत्तर प्रदेश और भारतीय संस्कृति के वास्तविक स्वरूप को करीब से जानने का मौका मिलता है।

agra taj mahal taj mahotsav

क्या-क्या मिलता है यहां

ताज महोत्सव में मूल रूप से तमिलनाडु, गुजरात, पश्चिम बंगाल, कश्मीर और उत्तरी राज्यों से आने वाले कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। इस साल भी उत्तर प्रदेश के स्थानीय कलाकार अपनी बनायी विभिन्न वस्तुओं जैसे मार्बल और जरदोज़ी का काम किए हुए सजावटी सामान, चिकनकारी परिधान व अन्य सामान, रेशमी साड़ियां और लकड़ी से बने खुबसूरत सामान यहां मिल जाएंगे।

uttar pradesh tourism taj mahotsav

तो अपना बैग पैक कर ताज महल का दीदार करने के साथ-साथ ताज महोत्सव में भी जरूर घुम आएं। अगर आप आगरा तो दूर रहते हैं तो हमारी सलाह है कि 10 दिनों में एक बार समय निकालकर आगरा जरूर घुम आएं। सर्दियों की कोहरे वाली सुबह में ताजमहल तो घुमेंगे ही साथ में लगे हाथ ताज महोत्सव को भी एंजॉय कर लें। और हां, वहां से आपने क्या-क्या शॉपिंग की, यह हमें बताना बिल्कुल मत भुलिएगा।

More News

Read more about: uttar pradesh agra taj mahal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+