Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »उत्तर प्रदेश को मिली 3 नयी वंदे भारत एक्सप्रेस और एक का विस्तार - जानिए रूट, किराया और Timing

उत्तर प्रदेश को मिली 3 नयी वंदे भारत एक्सप्रेस और एक का विस्तार - जानिए रूट, किराया और Timing

12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 नयी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना। पीएम मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद से इन सभी वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन वर्चुअली किया। ये सभी वंदे भारत एक्सप्रेस विभिन्न रूटों पर अलग-अलग शहरों को जोड़ने का काम करेगी। 10 नयी वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने के साथ ही देशभर में 40 से अधिक रूटों पर 50 से ज्यादा वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन अब किया जा रहा है।

बता दें, देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत दिल्ली और वाराणसी के बीच फरवरी 2019 को हुई थी। 12 मार्च को जिन 10 नयी वंदे भारत एक्सप्रेस को शुरू किया गया है, उनमें से 3 वंदे भारत एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश से खुलती हैं।

new vande bharat express train

आइए उत्तर प्रदेश से खुलने वाली 3 नयी वंदे भारत एक्सप्रेस के बारे में जानते हैं :

लखनऊ-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस

12 मार्च से पीएम मोदी ने पटना से लखनऊ के गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखायी है। यह ट्रेन अयोध्या जंक्शन से होकर गुजरेगी। इससे पटना से अयोध्या जाने वाले लोगों को काफी सुविधा होने की उम्मीद है। पटना से खुलने वाली यह ट्रेन दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, वाराणसी कैंट जंक्शन, अयोध्या धाम होते हुए लखनऊ के गोमतीनगर स्टेशन पहुंचेगी।

पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6.05 बजे पटना जंक्शन से खुलेगी जो 12.15 बजे अयोध्या धाम जंक्शन और 2.30 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन शाम 3.20 बजे गोमतीनगर से खुलेगी जो शाम 5.15 बजे अयोध्या धाम जंक्शन और रात 11.45 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन पटना से अयोध्या महज 6 घंटे में पहुंचाएगी।

vande bharat express patna

किराया

अभी तक पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया आधिकारिक तौर पर भारतीय रेलवे ने जारी नहीं किया है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि इस ट्रेन के एसी चेयरकार का किराया अयोध्या और लखनऊ से क्रमशः ₹1,200 और ₹1,400 हो सकता है। वहीं अनुमान है कि एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया क्रमशः ₹2000 और ₹2200 हो सकता है।

नोट : पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 18 मार्च से शुरू होगा।

लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस

पीएम मोदी ने लखनऊ से दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन लखनऊ से देहरादून के बीच चलेगी। पहले जहां लखनऊ से देहरादून पहुंचने में 11 से 12 घंटों का समय लग जाता था लेकिन अब लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू हो जाने से यह दूरी घटकर महज 8 घंटे 20 मिनट की रह जाएगी।

लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 5.15 बजे लखनऊ से खुलेगी जो दोपहर 1.35 बजे देहरादून पहुंचेगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन दोपहर 2.25 बजे देहरादून से खुलेगी जो रात 10.40 बजे लखनऊ पहुंचेगी। मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ से देहरादून के बीच इस ट्रेन का ठहराव आलमनगर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, हरिद्वार स्टेशनों पर होगा।

vande bharat express

किराया

अभी तक लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस का आधिकारिक रूप से किराया भारतीय रेलवे ने घोषित नहीं किया है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि इस ट्रेन के एसी चेयरकार का किराया ₹1200 और एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया ₹1800 हो सकता है।

नोट - लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 15 मार्च से शुरू होगा।


Read Also :


वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस

प्रधानमंत्री मोदी ने 12 मार्च को जिन 12 वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन किया, उनमें उत्तर प्रदेश से शुरू होने वाली तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस रांची से वाराणसी के बीच चलेगी। वाराणसी से रांची के बीच की 571 किमी की दूरी को यह ट्रेन 7 घंटे 50 मिनट में तय करेगी। रांची से वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी जो दोपहर 1 बजे वाराणसी पहुंचेगी।

वहीं वाराणसी से शाम 4 बजकर 5 मिनट पर यह ट्रेन खुलेगी जो रात 11 बजकर 55 मिनट पर रांची पहुंचेगी। रांची से वाराणसी के बीच इस ट्रेन का ठहराव मूरी, बोकारो स्टील सिटी, कोडरमा, गया, सासाराम और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर होगा।

किराया

जानकारी के अनुसार वाराणसी-रांजी वंदे भारत एक्सप्रेस के एसी चेयरकार का किराया ₹1450 और एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया ₹2675 होने की संभावना है।

नोट - वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित रूप से संचालन 18 मार्च से शुरू होगा।

3 नयी वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के प्रयागराज तक विस्तार को भी हरी झंडी दिखाई। यानी अब गोरखपुर से खुलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस लखनऊ के बजाए प्रयागराज तक जाएगी, वाया लखनऊ।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+