भारत में सबसे अधिक वर्षा वाले क्षेत्र एसे क्षेत्र हैं जो सिर्फ भारत में नहीं बल्की दुनिया में भी ये सबसे अधिक वर्षा होने वाला स्थान है।
भारत में सबसे अधिक वर्षा वाले जगह के में भारत के कई राज्य जैसे अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, उत्तराखंड, केरल और कर्नाटक शामिल हैं और राज्य के उन जगहों की बात करें तो ये है लिस्ट।
1. मौसिनराम
2. चेरापूंजी
3. अगुम्बे
4. महाबलेश्वर
मौसिनराम

मौसिनराम की बात करे तो ये दुनिया में सबसे ज्यादा नामी वाले स्थान के रूप में पहचाना जाने वाला जगह है, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में गांव को सबसे गीला स्थान के रूप में दर्ज किया गया था। यहां की बारिश यहां की सुंदरता बनाए रखता है। यह लगभग 11,872 मिमी वर्षा होती है। मेघालय के खासी पहाड़ियों में स्थित ये मौसिनराम। मानसून में सड़क मार्ग से इस स्थान की यात्रा करते समय आप बहुत सारे झरनों का अनुभव कर सकते हैं। यही शांत सुंदरता को देखने के लिए हर साल हजारों पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र बना रहता है।
घूमने का सबसे अच्छा समय :
सबसे अच्छा समय अप्रैल और जून के बीच है। लेकिन मानसून के बाद के मौसिनराम के मंत्रमुग्ध कर देने वाले माहौल को देखने के लिए, जुलाई और अक्टूबर के बीच यात्रा की प्लान बना सकते हैं।
कैसे पहुंचे मौसिनराम :
मौसिनराम राजधानी शिलांग से केवल 3 घंटे की दूरी पर है। शिलांग हवाई अड्डा इस स्थान का निकटतम हवाई अड्डा है। अगर आप ट्रेन से यहां पहुंचने का प्लान बनाते हैं तो गुवाहाटी रेलवे स्टेशन सबसे नजदीक होगा।
चेरापूंजी

पहाड़ी में दो घाटियों के संगम पर स्थित भारत में दूसरी सबसे अधिक वर्षा वाला स्थान चेरापूंजी है। चेरापूंजी में हर साल लगभग 11,619 मिमी वर्षा होती है। चेरापूंजी निश्चित रूप से आपको अपनी अछूती सुंदरता और चारों ओर आकर्षक जगह और सुखद हवा आप में फिर से जान डाल देगा।यह के आकर्षण का केंद्र में सामिल जैसे डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज, डावकी, मावलिननॉन्ग, नोहकलिकाई झरने, मौसमाई गुफा, क्रेम फाइलुत आदि जैसे कई सारे हैं।
घूमने का सबसे अच्छा समय:
चेरापूंजी में साल भर बारिश होती है, हालांकि, अक्टूबर से मई के बीच के महीनों को इस जगह लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है।
कैसे पहुंचे चेरापूंजी :
चेरापूंजी के लिए शिलांग हवाई अड्डा निकटतम हवाई अड्डा है। इसके अलावा शिलांग या गुवाहाटी से चेरापूंजी के लिए बस या टैक्सी आसानी से मिल जाती है।
अगुम्बे

कर्नाटक स्तिथ मलनाड क्षेत्र के अंतर्गत तीर्थहल्ली तालुक का एक छोटा सा गांव अगुम्बे है। इस क्षेत्र में खूबसूरत झरने और अगुम्बे के विभिन्न वनस्पतियां और जीव भी हैं जो दुनिया भर से घूमने वालों पर्यटक को आकर्षित करता हैं। यह सुंदर और शांत परिदृश्य के साथ साथ आप अरब सागर पे मनमोहक सूर्यास्त देख सकते हैं कर्नाटक के इस शांत गांव में कुछ और भी आकर्षण का केंद्र है जैसे बरकाना फॉल्स, कुंची फॉल्स, ओनाके अब्बी फॉल्स और कूडलू थीर्थ फॉल्स इत्यादि। यहां आप ट्रेकिंग भी कर सकते है।
घूमने का सबसे अच्छा समय:
वैसे तो अगुम्बे की यात्रा का सबसे अच्छा समय मानसून के बाद का मौसम और सर्दी है क्योंकि यह ट्रेकिंग करना और वर्षा वनों को देखने का सही समय है। लेकिन अगर आप खूबसूरत झरनों का आनंद लेना चाहते हैं तो अप्रैल और मई में अगुम्बे की यात्रा की योजना बना सकते है।
कैसे पहुंचे अगुम्बे :
अगुम्बे का निकटतम रेलवे स्टेशन उडुपी रेलवे स्टेशन है।
यहां के लिए कर्नाटक और केरल के प्रमुख शहरों से बस मिल जाती है।
महाबलेश्वर

महाराष्ट्र के सतारा जिले में स्थित, यह भारत में सबसे अधिक वर्षा वाले स्थानों में से एक है। महाबलेश्वर हिल स्टेशन अपनी नदियों, शानदार झरनों और ऊंची चोटियों के लिए प्रसिद्ध है।यह के आकर्षण का केंद्र प्राचीन मंदिर, हरे भरे घने जंगल, झरने, घाटियाँ ,हाथी के हेड पॉइंट, चाइनामैन फॉल्स, धोबी वॉटरफॉल, आर्थर सीट, वेन्ना लेक और विल्सन पॉइंट इत्यादि है जो हजारों पर्यटक को आकर्षित करता है। महाबलेश्वर में 2022 में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई है।
घूमने का सबसे अच्छा समय:
महाबलेश्वर की यात्रा के लिए दिसंबर से फरवरी का समय सबसे अच्छा समय है। लेकिन आप एडवेंचर का आनंद लेना चाहते हैं तो मार्च से जून के बीच महाबलेश्वर का प्लान करें।
कैसे पहुंचे महाबलेश्वर :
महाबलेश्वर लगभग सभी रास्तों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। मुंबई, नई दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई आदि जैसे प्रमुख शहरों से हवाई जहाज ले सकते हैं। और ट्रेन की बात करे तो महाबलेश्वर का निकटतम रेलवे स्टेशन वाथर रेलवे स्टेशन है।



Click it and Unblock the Notifications

















