Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कब तक शुरू हो सकता है फरीदाबाद-ज़ेवर एयरपोर्ट एक्सप्रेसवे? कितनी है लागत?

कब तक शुरू हो सकता है फरीदाबाद-ज़ेवर एयरपोर्ट एक्सप्रेसवे? कितनी है लागत?

अगले एक-दो सालों के अंदर जिन नवनिर्मित एक्सप्रेसवे का उद्घाटन होने वाला है उनमें फरीदाबाद-जेवर एयरपोर्ट एक्सप्रेसवे भी शामिल है। इस एक्सप्रेसवे के बन जाने से नोएडा के जेवर में तैयार हो रहे एयरपोर्ट तक पहुंचना काफी ज्यादा आसान होने के साथ-साथ समय की बचत होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगले साल तक इस एक्सप्रेसवे के पूरी तरह से तैयार हो जाने और आम जनता के लिए खोल दिये जाने की संभावना है।

jewar-faridabad expressway

यह एक्सप्रेसवे हरियाणा के फरीदाबाद को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर एयरपोर्ट से जोड़ेगा। इस एक्सप्रेसवे का निर्माण उत्तर प्रदेश और फरीदाबाद के सेक्टर 65 में किया जा रहा है। इस एक्सप्रेसवे के बन जाने से इन दोनों जगहों के बीच यात्रा करना काफी ज्यादा आसान भी होगा और समय भी कम लगेगा। फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट के बीच की दूरी अभी लगभग 90 किमी है लेकिन इस एक्सप्रेसवे के बन जाने के बाद इन दोनों जगहों के बीच की दूरी घटकर महज 31 किमी रह जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार जेवर एयरपोर्ट-फरीदाबाद एक्सप्रेसवे 20 जून 2025 तक आम लोगों के लिए खोल दिया जा सकता है। उद्घाटन के बाद ही इस एक्सप्रेसवे पर वाहनों का संचालन शुरू हो जाएगा। यह एक्सप्रेसवे जिन महत्वपूर्ण हाईवे को फरीदाबाद से जोड़ेगा उनमें मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, वेस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस और यमुना एक्सप्रेसवे शामिल है।

express traffic

किन जगहों से होकर गुजरेगा फरीदाबाद-जेवर एयरपोर्ट एक्सप्रेसवे?

फरीदाबाद-जेवर एयरपोर्ट एक्सप्रेसवे हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई गांवों से होकर गुजरने वाला है। हरियाणा में यह एक्सप्रेसवे जिन गांवों से होकर गुजरेगा इनमें प्रमुख नाम बहपुर, चनावली, छायसा, फुफुंदा, हीरापुर, झुप्पा, कालन, मोहना, पनहेड़ा खुर्द और साहुपुरा है। वहीं उत्तर प्रदेश में यह अमरपुर, दयंतपुर, फरीदा बांगर और वल्लभनगर से होकर गुजरेगा।

कितनी है लागत?

फरीदाबाद-जेवर एयरपोर्ट एक्सप्रेसवे अभी निर्माणाधीन है। इस वजह से इसके लागत से संबंधित सटिक जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस एक्सप्रेसवे के निर्माण में लगभग 241.67 करोड़ रुपए की लागत आयी है। 6 लेन वाली फरीदाबाद-जेवर एयरपोर्ट एक्सप्रेसवे, जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा। इस एक्सप्रेसवे के बन जाने से इस दूरी को तय करने में लगने वाले कुल समय से कम से कम 1 घंटा या 30 मिनट समय की बचत जरूर होगी।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+