Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »देश के इन कोनों से जुबान पर मिठास घोलने आता है राजा आम, कौन सा शहर है किस आम का घर!

देश के इन कोनों से जुबान पर मिठास घोलने आता है राजा आम, कौन सा शहर है किस आम का घर!

आम को यूं ही फलों का राजा नहीं कहा जाता है। आम एक ऐसा फल जो पूरब से लेकर पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण तक देश के हर कोने में पाया जाता है। दरअसल, देश के हर कोने में किसी ना किसी खास किस्म का आम जरूर मिलता है जो गर्मियों के मौसम में उस शहर का मुख्य आकर्षण होता है।

mango

कहा जाता है कि हमारे देश में 22 से भी ज्यादा आम के प्रकार हैं जो अपनी मिठास लोगों की जुबान में घोलते रहते हैं। अगर गर्मियों की छुट्टियों में किसी भी शहर में जाने का प्लान बनाया है तो उस शहर की खास आम का स्वाद जरूर लें।

इस लेख में आपको बता रहे हैं कि कौन सा आम सबसे ज्यादा लोकप्रिय है :

mango
आम का नाम कहां मिलता है कब मिलता है खासियत
1. अल्फान्सो रत्नागिरी, महाराष्ट्र जुलाई के मध्य से सबसे ज्यादा पसंद व खाया जाने वाला
2. केसर जुनागढ़, गुजरात मई से जुलाई के बीच 'आम की रानी'
3. दशहरी लखनऊ और मलीहाबाद, उत्तर प्रदेश मई के मध्य से लेकर अगस्त के अंत तक देश भर में सबसे ज्यादा लोकप्रिय
4. हिमसागर और किसनभोग मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल मई से लेकर जून के शुरुआत तक अपनी मिठास और कई किस्मों के लिए लोकप्रिय
5. चौसा हरदोई, उत्तर प्रदेश जुलाई और अगस्त में गुदा नहीं मीठे रस के लिए पसंद किया जाता है
6. बादामी उत्तर कर्नाटक मई से जुलाई तक कर्नाटक अल्फांसो के नाम से भी प्रसिद्ध
7. सफेदा आंध्र प्रदेश अप्रैल से जून तक दक्षिण भारत में 'आम का राजा' कहलाता है
8. बम्बई ग्रीन पंजाब मई से जुलाई तक हरा आम जो गुड़ से भी मीठा
9. लंगड़ा बनारस, उत्तर प्रदेश जून और जुलाई में हल्के पीले रंग का कागज से भी पतला छिल्का
10. तोतापुरी बैंगलुरु, कर्नाटक मई से जुलाई तक संदर्शा के नाम से भी जाना जाता है
11. नीलम आंध्र प्रदेश मई से जुलाई के बीच एक खास किस्म की मीठी खुशबू लोगों को खिंचती है
12. जर्दा बेतिया, बिहार मई के अंत से जून के मध्य तक छोटे आकार हल्का मीठा आम
13. फजली बिहार और पश्चिम बंगाल मई से जुलाई तक ढेर सारा गुदा
14. पहेरी गुजरात अप्रैल से जुलाई तक हल्का खट्टा-मीठा स्वाद
15. गुलाब खास बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल मई से जून के बीच आम से बनने वाले डेजर्ट में सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है
16. रुमानी चेन्नई, तमिलनाडु जून और जुलाई में मैंगो स्मूदी, आईसक्रीम और जैम बनाया जाता है

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+