घूमना-फिरना किसे पसंद नहीं होता है। कामकाज वाली बोरिंग जिंदगी से थोड़ा सा ब्रेक मिलते ही लोग परिवार, दोस्तों, ऑफिस के सहकर्मियों और कई बार तो Solo Trip पर भी निकल पड़ते हैं। काफी लोगों को ऑफबीट जगहों पर घूमने, नई जगहों को एक्सप्लोर करने में बड़ा आनंद मिलता है। वहीं कई बार पर्यटक उन लोकप्रिय जगहों को अपनी आंखों से देखना पसंद करते हैं, जिन्हें न जाने कितनी बार उन्होंने विभिन्न जगहों पर तस्वीरों और वीडियो में देखा होगा।
साल 2024 खत्म हो रहा है तो क्यों एक बार पीछे मुड़कर हम भी देख ले कि दुनिया भर में वह कौन सी पर्यटन स्थलें हैं जो इस साल सबसे ज्यादा लोकप्रिय रहे। क्या इस लिस्ट में भारत के किसी पर्यटन स्थल ने भी अपनी जगह पक्की की?

हम यहां अमेरिकी सर्वे एजेंसी YouGov की Q3 2024 रिपोर्ट के आधार पर यहां दुनिया भर के सबसे लोकप्रिय जगहों की लिस्ट दे रहे हैं। खास बात है कि YouGov एक ऑनलाइन सर्वे एजेंसी है, जिसके द्वारा किये जाने वाले सर्वे में दुनिया के कई देशों से लोग हिस्सा लेते हैं।
साल 2024 में दुनिया भर के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल -
1. नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम (Natural History Museum)
धरती के 4.6 बिलियन सालों का इतिहास बताता है यह म्यूजियम। इस म्यूजियम में इतिहास के साथ-साथ अगले 100 सालों के भविष्य भी दिखाया जाता है, जिसके लिए निश्चित रूप से टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है। लंदन के अलावा अमेरिका में और भी कई जगहों पर यह म्यूजियम मौजूद है।

2. नाएग्रा फॉल्स (Niagara Falls)
उत्तर अमेरिका में मौजूद नाएग्रा फॉल्स 3 झरनों का एक समूह है। यह झरना कनाडा और न्यूयॉर्क के बीच की सीमा पर मौजूद है। इसलिए इसे कनैडियन फॉल्स के नाम से भी जाना जाता है। 50 मीटर (160 फीट) की ऊंचाई से गिरते इस झरने को देखने के लिए दुनिया के हर कोने से पर्यटक यहां आते हैं।
3. एडिनबर्ग कैसल (Edinburgh Castle)
स्कॉटलैंड में मौजूद एडिनबर्ग कैसल एक ऐतिहासिक किला है। पत्थरों को काट कर बनाया गया यह किला साल 1633 तक शाही महल रहा है। 17वीं सदी से इसका इस्तेमाल सेना के ठहरने के लिए किया जाने लगा। स्कॉटलैंड के इतिहास में इस किले का महत्वपूर्ण स्थान रहा है।
4. नेशनल म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री (National Museum of Natural History)
अमेरिका की राजधानी वॉशिंग्टन में मौजूद इस म्यूजियम में लगभग 146 मिलियन से ज्यादा नमूनें एकत्रित किया गया है, जिसमें पेड़, विभिन्न तरह के जीव-जंतु, फॉसिल, पत्थर, धुमकेतु, इंसानों के नमुने आदि भी संग्रहित किया गया है। साल के 364 दिन यह म्यूजियम खुला रहता है और इसमें एंट्री पूरी तरह से फ्री है। पिछले साल यानी 2023 में इस म्यूजियम को देखने 4.4 मिलियन लोग पहुंचे थे, जिसकी वजह से यह अमेरिका का तीसरा सबसे ज्यादा घूमा जाने वाला म्यूजियम बन गया था।
5. टावर ऑफ लंदन (Tower of London)
ब्रिटेन के लंदन में मौजूद यह कोई टावर नहीं बल्कि एक किला है, जो आधिकारिक रूप से शाही महल है। इसकी स्थापना 1066 में की गयी थी। 1100 से लेकर 1952 के बीच इस किले का इस्तेमाल कैदखाना के रूप में भी किया गया था। इस शाही महल में कई इमारतें हैं। इंग्लैंड के इतिहास में इस किले की काफी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
6. ब्रिटिश म्यूजियम (British Museum)
लंदन में मौजूद यह म्यूजियम इंसानों के इतिहास को समर्पित है। इस म्यूजियम में करीब 8 मिलियन नमूने रखे हुए हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है। साल-दर-साल इस म्यूजियम में आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है।
7. स्टोनहेंज (Stonehenge)
इंग्लैंड में मौजूद यह बड़ा ही अनोखा म्यूजियम है। यह म्यूजियम खुले आकाश के नीचे मौजूद है। म्यूजियम में न तो किसी पेड़-पौधे, पक्षी, जीव-जंतु या इंसान का कोई नमुना संग्रहित नहीं है। बल्कि इस म्यूजियम में मौजूद है गोलाई में सजाकर रखे हुए हैं विशाल आकार के पत्थर। लंबाई में खड़े किये गये इन विशाल पत्थरों का वजन करीब 25 टन माना जाता है। 13 फीट की ऊंचाई और 7 फीट चौड़ाई वाले इन पत्थरों में से कुछ को एक के ऊपर एक बड़े ही अद्भूत अंदाज में सजाकर रखा गया है। माना जाता है कि इन पत्थरों को कांस्य युग में ऐसे सजाया गया था।
8. विंडसर कैसल (Windsor Castle)
ब्रिटेन में मौजूद यह शाही महल करीब 1000 सालों का इतिहास बयां करता है। ब्रिटेन के शाही परिवार का यह महल साल भर खुला रहता है और यहां कई तरह की गैलरियां हैं, जिन्हें दर्शक देख सकते हैं। ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया ने अपने जीवन का लंबा समय इस महल में बिताया था।

9. बिग बेन (Big Ben)
ब्रिटेन की संस्कृति का प्रतीक है बिग बेन। यह न सिर्फ ब्रिटेन की पहचान है, बल्कि वहां स्थापित लोकतंत्र का भी प्रतीक है।
10. साइंस म्यूजियम (Science Museum)
दुनिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में लंदन के साइंस म्यूजियम का शामिल होना, यह साबित करता है कि विज्ञान के प्रति लोगों की दिलचस्पी में जरा भी कमी नहीं आयी है। यहां आने वाले पर्यटकों में बड़ी संख्या स्कूली छात्रों की भी होती है।

दुनिया के टॉप 10 सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों की लिस्ट में भारत से कोई भी पर्यटन स्थल शामिल नहीं है। लेकिन YouGov की Q3 2024 रिपोर्ट में टॉप 50 सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में 31वें नंबर पर मौजूद है ताजमहल। आगरा का ताजमहल न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के हर कोने से आने वाले पर्यटक को अचंभित जरूर करता है। इसके अलावा इस साल भारत का कोई भी पर्यटन स्थल दुनिया भर के पर्यटकों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में सफल नहीं हो पाया।



Click it and Unblock the Notifications
















