वयालूर मुरूदन मन्दिर त्रिची से 9 किमी की दूरी पर है। यह मन्दिर भगवान मुरूगन को समर्पित है। यह मन्दिर 1200 साल पहले चोल वंश के शासनकाल में बना था। मन्दिर को आदि वयालूर, कुमारा वयालूर, वन्नी वयालूर और अग्नीश्वरम् नामों से भी जाना जाता रहा है। मन्दिर परिसर के अन्दर भगवान शिव, श्री पोइया गणपति, वल्ली और देवीवनाई को समर्पित कई मन्दिर हैं। मन्दिर के नटराज मूर्ति की एक यह विशेषता है कि इनके दोनों पैर जमीन पर हैं। इन मूर्तियों के सम्मान में एक त्योहार का आयोजन किया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications