उडुपी में कृष्ण मंदिर दक्षिण भारत में प्रसिद्ध तीर्थस्थलों में से एक है। हजारों श्रद्धालु भगवान कृष्ण की एक झलक पाने के लिए मंदिर की यात्रा करते हैं। इस मंदिर की विशेषता यह है कि, भगवान कृष्ण की मूर्ति एक खिड़की में नौ छेदों से दिखाई देती है। माना जाता है कि, नौ छेद से प्रभु को देखना समृद्धि लाता है।
भगवान कृष्ण की मूर्ति पर सजावट अति सुंदर है। कभी कभी यह सुनहरे जवाहरातों के साथ और अगले दिन हीरे के कवच के साथ सजाया जाता है। मंदिर में गरुड़ और हनुमान की भी वेदियां हैं। मंदिर का इतिहास 1500 से अधिक वर्षों का है, जो इसे भारत के इस हिस्से में प्राचीन मंदिरों में से एक भी बनाता है। वैभव के साथ इस मंदिर में मनाये जाने वाले त्योहारों में से कुछ हैं राम नवमी और उगादि।
मंदिर मुख्य बस स्टैंड से 1 किमी पूर्व में है और रेलवे स्टेशन से 3 किमी पश्चिम में है। बस स्टैंड से, ऑटो से 10 रुपये और रेलवे स्टेशन से 25 रुपये खर्च होते हैं। यहाँ घूमने का सामय सुबह 5 से सायं 09:30 तक है।