उखरूल के पास अचुवा मागी पहाडि़यों पर स्थित कचोउफुंग झील एक प्राकृतिक झील है। यह खयांग झरने से 7कि.मी. दूर है। यह झील 9 एकड़ ज़मीन पर फैली हुई है और और मोटे तौर पर भारतीय नक्षे के आकार की है। झील आकार आमतौर पर बरसात के मौसम में बढ़ जाता है, और यदि पास में स्थित नाइली नदी का पानी भी इसमें गिरता है तो इस झील का आकार और भी बढ़ जाता है।
कचोउफुंग झील के चारों और पहाडि़याँ बनी हैं जो इस जगह की सुंदरता को बढ़ा देती हैं। इस झील में पर्यटकों को आकर्षित करने की अद्भुत क्षमता है। इसमें कई रंगीन मछलियाँ होने के कारण यहाँ मछलीपालन की अवसर बढ़ रहे हैं।
इस झील को उखरूल की अज़ोआ जेनेफ्यू मागी झील भी कहा जाता है। ताज़े पानी और सुंदर पहाडि़यों के बीच एक दिन बिताने के लिए कचोउफुंग झील एक आदर्श जगह है। छोटे टीलों पर चढ़ाई करना एक रोमांचक व्ययाम भी हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications