लुंघर सिहाई फानग्रेइ, उखरूल जि़ले में एक लंबी, समतल पहाड़ी श्रृंख्ला है। लुंघर सिहाई फानग्रेइ स्थानीय लोगों और अकसर आने वाले पर्यटकों के लिए एक लोकप्रिय पिकनिक स्थल है। लुंघर सिहाई फानग्राइ जिसे लुंघर सिहाई फानग्रेइ भी कहते है, शिरुई पीक से जा मिलती है जो शिरुई लिली के लिए प्रसिद्ध है।
लुंघर सिहाई फानग्रेइ वनस्पति से भरपूर है। इस पहाड़ी श्रृंख्ला में फूल और फलों की अनेक किस्में हैं जैसे- दुर्लभ आर्किड और फलों में अंगूर, सेब, नाशपाती, बेर, आड़ू आदि।
इस पहाड़ी श्रृंख्ला के नीचे से एक सुंदर और शांत झरना बहता है जो इस जगह की सुंदरता को बढ़ा देता है। लुंघर सिहाई फानग्रेइ में बिताया हुआ एक भी दिन इसकी अद्भुत सुंदरता के कारण किसी के भी मन में हमेशा के लिए रहेगा।
’सिहाई’ शब्द सामान्य संदर्भ में उखरूल के गाँवों, सिहाई खुल्लें, सिहाई खुनोउ और सिहाई कहाओफुंग के लिए सामूहिक रूप से इस्तेमाल किया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications