निलाय चाय बाग़ान उखरूल के दूसरे सबसे बड़े शहर, तालुई (जिसे ताल्लोई भी कहा जाता है) में स्थित है। हरी चाय इस बाग़ान की विशेषता है और यह बेहद लोकप्रिय भी है। चारों ओर हरियाली के साथ निलाय चाय बाग़ान तेज़ी से एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बनता जा रहा है।
यहाँ उगाई गई चाय हाथ से तोड़ी और धूप में सुखाई जाती है जिससे चाय की पत्तियों के औषधीय गुण बढ़ जाते हैं। यह प्राकृतिक प्रक्रिया स्थानीय लोगों द्वारा बहुत पसंद की जाती है और अब यह बाज़ार में भी हिट हो रही है। यहाँ उगाई गई चाय की अनूठी विशेषता है कि दूसरी बार उबाल आने पर इसका असली स्वाद आता है।
प्राकृतिक प्रसंस्करण विधि और अद्वितीय औषधीय गुणों के अलावा चारों ओर फैली हुई हरियाली आँखों को शांति प्रदान करती है। चाय बाग़ान का दौरा करते हुए आप एक सुंदर बस्ती, तालुई को पार करेंगे जो कि उखरूल शहर से 120 कि.मी. दूर है।



Click it and Unblock the Notifications