दोदीताल समुद्र के स्तर से 3024 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक ताजे पानी की झील है। यह खूबसूरत पर्यटन स्थल चरों तरफ से हरियाली से घिरा हुआ है। ये झील हिमालयन ट्राउट के लिए प्रसिद्ध है जहां उत्तरकाशी से ट्रैकिंग द्वारा पहुंचा जा सकता है।
अगर आप उत्तरकाशी के प्रभागीय वन अधिकारी से अनुमति ले सकें तो आप इस झील में मछली पकड़ने का भी आनंद ले सकते हैं। पर्यटक अंगोड़ा से भी 16 किमी की ट्रेकिंग करके झील तक पहुँच सकते हैं। यहाँ आने वाले यात्री यहाँ से ट्रैकिंग द्वारा यमुनोत्री और हनुमान चट्टी तक भी आसानी से पहुँच सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications