तीन हरे टीलों और हरे - भरे वातावरण के बीच वागामण झील एक खूबसूरत जगह है। टीले वास्तव में छंटाई किये हुये लॉन हैं जिनमें चमकदार और सुंदर फूल खिलते हैं। पहाड़ों की पृष्ठभूमि झील के सौंदर्य को और बढ़ाती है। जब आप इस हिल स्टेशन पर आयें तो यहाँ की झील पर नाव की सवारी करते हुये शांति का अनुभव करें।
आप टीलों पर और झील के पास टहल कर सुन्दर दृश्य का आनंद ले सकते हैं। झील को जब सड़क से देखा जाता है तो यह तीन टीलों द्वारा घिरा प्रतीत होता है। वागामण झील पिकनिक, सैर और अन्य फुरसत की गतिविधियों के लिए एक खूबसूरत जगह है। आपको यहाँ पर अपने पसंदीदा अभिनेता की एक झलक भी मिल सकती है क्योंकि इस जगह को फिल्मी गानों की शूटिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications