सेन्ट एण्ड्रियू चर्च का इतिहास 15वीं शताब्दी का है। उस समय पुर्तगालियों ने अपने आक्रमण के दौरान इस छप्पर वाली संरचना को बनाया था जोकि लकड़ी और पत्थरों से बेहतर थी। समय के साथ यह चर्च लोकप्रिय हुआ और राज्य के हिस्सों तथा बाहर से आने वाली भक्तों की भारी भीड़ को समायोजित करने के लिये इसे पुनर्निर्मित करना पड़ा।
सेन्ट सेबस्तियन उत्सव इस चर्च का प्रमुख समारोह है। इस तरह की प्राचीनता के कारण इसके साथ कई किंवदन्तियाँ और लोककथायें जुड़ गई हैं जो पूजा के लिये स्थानीय रीतिरिवाजों का अभिन्न अंग हैं। कुछ भक्त यहाँ तक पहुँचने के लिये समुद्रतट के किनारे – किनारे पैदल चल कर आते हैं और रास्ते में स्थानीय लोगों द्वारा दिये जा रहे खाद्य एवं पेय पदार्थों को स्वीकार करते हैं।
सेवा और विनम्रता की भावना के प्रसार के लिये इस परम्परा को सदियों से निभाया जा रहा है। यह अलेप्पी से 25 किमी की दूरी पर स्थित है।



Click it and Unblock the Notifications