सेमिनेरी चर्च, सेंट जोसेफ पोंटिफिकल सेमिनेरी, मंगलापुझा के नाम से प्रसिद्ध है। इस चर्च को 1964 में ’पोंटिफिकल (प्रतापी) महत्व’ प्रदान किया गया। यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण और बड़े मदरसों में से एक है। यह चर्च कैथोलिक चर्च का एक महत्वपूर्ण धार्मिक शिक्षण संस्थान है।
1932 में इसने अंतर्धार्मिक ईसाई शिक्षण संस्थान के रूप में कार्य करना आरंभ किया और 1996 से यह चर्च सायरोमालाबार कैथोलिक चर्च के प्रमुख मदरसे के रूप में कार्य कर रहा है। यह चर्च केरल से आने वाले उन लोगों को आधार और ट्रेनिंग देने के लिए उत्तरदायी है जो पादरी बनना चाहते हैं।
इस मदरसे में छात्रों के लिए दर्शनशास्त्र व धर्मशास्त्र में डिग्री कोर्स, तथा धर्मशास्त्र में पी.एच.डी. कोर्स उपलब्ध हैं। इस समय यहाँ सात बैच चल रहे हैं और 263 छात्र यहाँ पढ़ने के लिए आ रहे हैं। दुर्लभ ईसाई साहित्य से लबरेज़ एक विशाल लाइब्रेरी और एक शांत मेडिटेशन हाल, इस सेमिनेरी चर्च के मुख्य आकर्षण हैं।



Click it and Unblock the Notifications