खैर उद्दीन मस्जिद अमृतसर के हॉल बाजार में गांधी गेट के पास स्थित है। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में इस मस्जिद का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। 1876 में मोहम्मद खैरुद्दीन द्वारा बनवाए गए इस मस्जिद से ही शाह अताउल्लाह बुखारी ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ आवाज उठाई थी।
अपनी बेमिसाल वास्तुशिल्पीय बनावट के लिए जाना जाने वाला खैर उद्दीन मस्जिद अमृतसर में मुस्लिमों का एक प्रमुख धार्मिक केन्द्र है। इसके विशाल प्रांगण सैंकड़ों मुसलमान नमाज अदा करते हैं। अगर आप अमृतसर घूमने जा रहे हैं और आपके पास पर्याप्त समय है, तो यहां जरूर जाएं।



Click it and Unblock the Notifications