कैंडोलिम बीच हमेषा अपनी ’मध्य में’ प्रकृति के कारण जाना जाता है। सभी बीचों के पास होते हुए भी यहाँ असीम शांति है जो पास में स्थित कैलेग्यूट ओर बागा बीचों पर नहीं मिलती।
कैंडोलिम बीच की विशेषता है कि इस बीच का कोई निष्चित केंद्र नहीं है। इस बीच के पास बहुत कम शैक और रेस्टोरेंट हैं। यह आपको बहकाने के लिए नहीं है, क्योंकि आकार, सफाई और वॉटर स्पोर्टस के कारण कैंडोलिम बीच पर होने वाले अनुभव बेमिसाल हैं।
समुद्री किनारों से थोड़ा अंदर जाने पर आपको किफायती रेस्टोरेंट और होटल मिलेंगें जो कि गोवा आने पर ठहरने के लिए सबसे अच्छी जगह है।
कैंडोलिम बीच पर पिछले 12 सालों से एक फँसा हुआ जहाज़, ’रिवर पिंरसेस’ खड़ा है। कोई भी गतिविधि और शैक न होने से कैंडोलिम बीच पर कई टीलें बन गए हैं जो इस बीच पर कदम रखते ही दिखाई देते हैं। कैंडोलिम, बारदेज़ बस स्टैंड के बहुत पास है। आप पणजिम से टैक्सी भी ले सकते हैं जो शहर से 15कि.मी. दूर है।



Click it and Unblock the Notifications