कडुतुरुति शिव मंदिर, केरल में तीन प्रसिद्ध शिव मंदिरों में से एक है जो व्यापक रूप से थाली मंदिर के रूप में जाना जाता है। क्योंकि यह मंदिर सुरम्य वेमबनद झील की पृष्ठभूमि और एक छोटी पहाड़ी के ऊपर स्थित है इसलिए यह पर्यटकों को आकर्षित करता है । ऐसा माना जाता है कि मंदिर के पवित्र स्थान में भगवान शिव की मूर्ति खारासुर (खारा दानव) द्वारा स्थापित की गयी थी। पौराणिक कथाओं के अनुसार यह दानव द्वारा पूजी गईं तीन मूर्तियों में से एक है, जबकि अन्य दो एट्टुमान्नूर और वाईकॉम मंदिरों में हैं।
इस पवित्र स्थान में भगवान शिव की कहानी कई अद्भुत लकड़ी की नक्काशियों में दर्शायी जाती है। पौराणिक कहानी 'कार्तवीरार्जुनीयम' का खुदा हुआ चित्रण मध्यकालीन केरल वास्तुकला की महिमा को प्रमाणित करता है। पास के तालाब की यात्रा यात्रियों को बहुत अच्ची लगती है। मंदिर परिसर में छोटे धार्मिक स्थल शामिल हैं, जिनमें गणपति, दुर्गा और सस्था की मूर्तियां स्थापित हैं।



Click it and Unblock the Notifications