सतधारा झरना, समुद्र स्तर से 2035 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जो यहां के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पंचपुला के निकट ही स्थित है। इस झरने का नाम यहां बहने वाली सात धाराओं यानि पानी के सात झरनों के कारण पड़ा है।
स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, इन झरनों को थैरापैटिक महत्व है जिसमें गंधक की मात्रा ज्यादा होती है। अगर पानी में गंधक की मात्रा ज्यादा होती है तो वह काफी समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है।
यहां की सुंदरता ही यहां आने वाले पर्यटकों को दीवाना कर देती है और वह बार बार आना चाहते हैं। इस जगह के भ्रमण के लिए पर्यटकों को मई मध्य या अक्टूबर मध्य का समय सजेस्ट किया जाता है। इस दौरान यहां का मौसम अच्छा होता है।



Click it and Unblock the Notifications