Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» देवआर्यनदुर्ग

देवआर्यनदुर्ग पर्यटन - घाट के किनारे सैर

11

हरे घने जंगलों से घिरी देवआर्यनदुर्ग की चट्टानी पहाडि़याँ वास्तव में इस हिल स्टेशन की यात्रा को सुखद बनाती है। 3940 फीट की ऊँचाई पर स्थित होने के कारण इस शहर की जलवायु इसी प्रकार की है। देवआर्यनदुर्ग कर्नाटक के तुमकुर जि़ले में स्थित है और मंदिरों, जंगलों और साथ ही अद्भुत जलवायु तथा सुंदर नज़ारों के लिए प्रसिद्ध है।

देवआर्यनदुर्ग पर वोदेयार शासकों का शासन था और इसका नाम राजा चिक्का देवराज वोदेयार के नाम पर रखा गया जिसने एक स्थानीय प्रमुख जदका को हराकर इस शहर पर कब्जा कर लिया था।

देवआर्यनदुर्ग में देखने योग्य स्थल- देवआर्यनदुर्ग में और आसपास के पर्यटन स्थान

इस हिल स्टेशन पर स्थित भोगनरसिंह, योगनरसिंह और लक्ष्मी नरसिंह देवआर्यनदुर्ग मंदिरों तीन विषिष्ट ऊँचाइयों पर हैं। भोगनरसिंह मंदिर तलहटी में स्थित है जबकि योगनरसिंह मंदिर पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। लक्ष्मी नरसिंह मंदिर पहली ऊँचाई पर स्थित है।

प्राकृतिक नमदा चिलुमे चश्मा यहाँ का एक अन्य आकर्षण है। स्थानीय किंवदंती के अनुसार यह चश्मा उस समय बहने लगा जब भगवान राम के धनुष से एक तीर इस ज़मीन में लगा था। भक्तों का दावा है कि इस चश्मे के पास श्रीराम के पदचिन्ह हैं। इन जंगलों में एक नर्सरी है जिसमें दुर्लभ आयुर्वेदिक पौधें हैं तथा कार फेस्टिवल और श्री नरसिंह जयंती यहाँ बहुत उत्साह से मनाई जाती है।

कैसे पहुँचे देवआर्यनदुर्ग

देवआर्यनदुर्ग बंगलुरु से 65कि.मी. दूर है। निकटतम रेलवे स्टेशन तुमकुर में है और इस जगह की बस कनेक्टिविटी भी बहुत अच्छी है।

देवआर्यनदुर्ग की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय

इस सुंदर हिल स्टेशन की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय सर्दियों में होता है।

देवआर्यनदुर्ग इसलिए है प्रसिद्ध

देवआर्यनदुर्ग मौसम

घूमने का सही मौसम देवआर्यनदुर्ग

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें देवआर्यनदुर्ग

  • सड़क मार्ग
    देवआर्यनदुर्ग के लिए बंगलुरु से कई निजी, राज्य, वातानुकूलित और डीलक्स बसें उपलब्ध हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    लगभग 18कि.मी. दूर स्थित तुमकुर रेलवे स्टेशन देवआर्यनदुर्ग के लिए रेलवे जंक्शन निकटतम है। यह रेलवे स्टेशन भारत के सभी बड़े शहरों से जुड़ा है। तुमकुर से कई शहरों जैसे बंगलुरु, दिल्ली, मुंबई और मैसूर के लिए रेलगाडि़याँ उपलब्ध हैं। यहाँ से देवआर्यनदुर्ग के लिए यात्री टैक्सी ले सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    मुंबई, चेन्नई, दिल्ली तथा कोलकाता जैसे कई शहरों से पर्यटक बंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से देवआर्यनदुर्ग तक आ सकते हैं जो कि निकटतम हवाईअड्डा है। देवआर्यनदुर्ग से 71कि.मी. दूर स्थित यह हवाईअड्डा अंतर्राष्ट्रीय स्थानों जैसे यूरोपीय, एशियाई, अमेीिकी और मध्यपूर्व देशों से आने वाले यात्रियों के लिए उचित हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
01 Apr,Wed
Return On
02 Apr,Thu
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
01 Apr,Wed
Check Out
02 Apr,Thu
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
01 Apr,Wed
Return On
02 Apr,Thu