थुम्पची कैलवरी समुच्चयम, थपुज्जा नदी के किनारे बसे एक सुंदर छोटे से शहर थपुज्जा से 35 किमी की दूरी पर स्थित है। यदि आप एक प्रकृति सौंदर्य प्रेमी हैं, तो आपको अपने यात्रा कार्यक्रम में थुम्पची को शामिल करना चाहिए। यह स्थान पिकनिक तथा परिवार और दोस्तों के साथ सैर-सपाटा करने के लिए आदर्श है।
इडुक्की जिले में छुट्टियाँ मनाते समय इस स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बनाएं। आंतरिक शांति प्राप्त करने के लिए यह स्थान एक आदर्श स्थल है। प्रकृति के मध्य ध्यान और आराम से आप स्वंय को पुनः ऊर्जान्वित कर सकते हैं। लंबी सैर के लिए जाएं तथा आसपास के खूबसूरत परिदृश्यों का आनंद उठायें। वहां पास ही अच्छे होटल हैं जहाँ आप रात में ठहर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications