फोर्ट सेंट एंजेलो को कन्नूर कोट्टा या कन्नूर किले के नाम से जाना जाता है जो कन्नूर शहर से 3 किमी. की दूरी पर स्थित है। इस किले से क्षेत्र का उत्कृष्ट दृश्य देखने को मिलता है क्यूंकि यह अरब सागर की दहाड़ती लहरों के ठीक सामने स्थित है।
इस किले का निर्माण डॉम फ्रांसिस्को डी अलमिड ने 1505 में करवाया था, जिनका कार्यालय भारत के पहले पुर्तगाली वायसराय के रूप में जाना जाता था। यह किला, इस क्षेत्र की बाहरी आक्रमणों से रक्षा करने के कारण मुख्य संरचना था। कुछ समय बाद इस किले को जब्त कर लिया गया और डच व ब्रिटिश दोनों के द्वारा इसका पुर्ननिर्माण करवाया गया और भारत की आजादी से पहले तक यह ब्रिटिश प्रशासन का प्रमुख सैन्य केंद्र था।
वर्तमान में फोर्ट सेंट एंजेलो एक संरक्षित स्मारक के रूप में सूचीबद्ध है और भारतीय पुरात्तव सर्वेक्षण प्रशासन के अधीन है। एक ऐतिहासिक इमारत होने के नाते, इस किले से क्षेत्र के इतिहास को आकार मिला है वहीं प्रत्येक वर्ष लाखों पर्यटक भी किले की ओर आकर्षित होते हैं।
यह किला सप्ताह के सभी दिनों में खुला रहता है।
समय : सुबह 8 से शाम 6 बजे तक
प्रवेश शुल्क : निशुल्क



Click it and Unblock the Notifications