गुंडर्ट बंगला, एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक इमारत है और एक आकर्षक पर्यटन स्थल है जो कन्नूर से 20 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह बंगला, इल्लीकुन्नू नाम की सुंदर पहाड़ी के पर बना हुआ है जो थालास्सेरी शहर के निकट स्थित है और इस बंगले के पास से गुजरने वाली नदी इस जगह को वाकई सुंदर और दर्शनीय बना देती है।
यह बंगला, डाक्टर हरमन गुंडर्ट का निवास स्थान था जो अपने साहित्य, विद्वानों और मिशनरी गतिविधियों से दूर यहां 1839 से रह रहे थे। गुंडर्ट एक प्रसिद्ध जर्मन मिशनरी और विद्वान थे जो सबसे पहले मलयालम और अंग्रेजी शब्दकोश लाए थे। उन्हे ही यहां सबसे पहला मलयालम अखबार राज्यसमाचारम् के प्रकाशन का क्रेडिट दिया जाता है और इसके अलावा, अन्य प्रकाशन पासचीमोदयम के लिए भी उनका ही सहयोग माना जाता है।
गुंडर्ट बंगले में सर गुंडर्ट लगभग 20 साल तक रहे थे, जिसे एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व वाली जगह के रूप में जाना जाता है। नेत्तूर टेक्निकल ट्रैनिंग इंस्टीट्यूट ( एन टी टी एफ ), गुंडर्ट मेमोरियल चर्च और एक कब्रिस्तान भी इस बंगले के निकट स्थित हैं। यह इमारत, वास्तुकला का उत्कृष्ट नमूना है जो ठेठ अंग्रेजी शैली में बनी हुई है और बंगले के आसपास का वातावरण शांत और सुंदर दोनो है।



Click it and Unblock the Notifications