Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » कन्‍नूर » आकर्षण » पयथल माला

पयथल माला, कन्‍नूर

84

पयथल माला को वैटल माला के नाम से भी जाना जाता है, जो केरल - कर्नाटक वॉर्डर पर स्थित एक सुंदर हिल स्‍टेशन है, इस जगह पर्यटक कन्‍नूर शहर से 60 किमी. की यात्रा करके पहुंच सकते हैं। यह हिल स्‍टेशन 4500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और चारो तरफ से सुंदर पर्वत श्रृंखलाओं से घिरा हुआ है। यह पहाड़ी इलाका पर्यटकों को आनंद और सैर करने के लिए आमंत्रित करता है।

पयथल माला में पशुओं और पेड़ - पौधों की कई विविध प्रजातियां पाई जाती हैं साथ ही यह जगह प्रकृति प्रेमियों और वन्‍यजीवन के प्रति उत्‍साही लोगों के लिए परफेक्‍ट स्‍थल है। इस क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ट ट्रैकिंग ट्रेल्‍स हैं और पर्यटक यहां पर 6 किमी. की दूरी तक चोटी से पहाड़ी पर ट्रैकिंग कर सकते हैं। इस क्षेत्र को पर्यटन में बढाने के उद्देश्‍य से इसकी क्षमता को देखते हुए यहां के अधिकारी इसे एक पर्वत माला से हिल रिसॉर्ट में बदलने की प्रक्रिया में हैं।

पहाड़ी के ऊपर से दिखने वाला दृश्‍य, फोटोग्राफर्स को एक मनोरम दृश्‍य प्रदान करता है और पहाडी की चोटी से दिखने वाला नजारा दर्शकों को मंत्रमुग्‍ध कर देता है। घास के मैदानों से गुजरती हवा, पर्वतों से टकराते हुए पर्यटकों को ताजगी प्रदान करती है, यहां की यह खास बात ही गर्मियों दौरान यात्रियों को पयथन माला की ओर आकर्षित करती है। यहां एक प्राचीन महल है जो पुराने जमाने के आदिवासी शासक ( नाम - वैथलकॉन ) के नाम पर है, इसी हिल स्‍टेशन पर स्थित है।

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
07 Sep,Mon
Return On
08 Sep,Tue
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
07 Sep,Mon
Check Out
08 Sep,Tue
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
07 Sep,Mon
Return On
08 Sep,Tue