आयीराम जन्नल वीदू, कराईकुडी का एक प्रसिद्ध लैंडमार्क है। इस नाम का शाब्दिक अर्थ होता है - हजार खिड़कियों वाला एक घर। इस इमारत में हजार खिड़कियां होने के कारण इसे यह नाम दिया गया। यह महल पर्यटकों के बीच बहुत विख्यात है। वास्तव में, एक बार कराईकुडी की सैर के दौरान यहां अवश्य आएं, यहां के बारे में आप किसी से भी पता आसानी से पूछ सकते है।
यह घर 20,000 वर्ग फीट में फैला हुआ है और यहां काफी जगह है। इस घर को 1941 में बनवाया गया था, जिसमें उस दौरान 1 लाख 25 हजार रूपए का खर्चा आया था। यहां पांच बड़े कक्ष है। इस घर में 20 दरवाजे और 100 खिड़कियां है। वर्तमान में यहा घर काफी खंडहर हो चुका है और इसका सही से रख - रखाव भी नहीं किया जाता है लेकिन यहां की कला और स्टाइल आज भी मौजूद है।



Click it and Unblock the Notifications