महारनोनबु पोट्टल में स्थित गांधी स्कॉवर, कराईकुडी का सबसे प्रसिद्ध स्थल है। इस स्कॉयर में आकर कई महान दिग्गजों ने अपना भाषण दिया है। सबसे पहली बार 1906 में विख्यात हस्ती ने अपना भाषण यहां दिया था। इस स्थान पर सुब्रमण्य भारती ने अपना भाषण दिया था, जो एक प्रसिद्ध तमिल कवि, लेखक और कार्यकर्ता है, उन्होने यहां के युवा को जागरूक करने का प्रयास किया था और इस जगह के विकास के कई अथक प्रयत्न किए।
उन्होने ठीक इसी स्थान पर खड़े होकर अपनी लिखी हुई कविता का पाठ पढ़ा था। इस स्थान पर कई महान हस्तियों के द्वारा भाषण देते समय की तस्वीरें लगी हुई है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भी 1927 में कराईकुडी में आएं थे और उन्होने यहां आकर कुछ शब्द भी कहे थे।
पंडित जवाहर लाल नेहरू ने भी इस शहर का भ्रमण 1948 में किया था, और यहां सीईसीआरई का उद्घाटन किया था। उन्होने भी इस स्थान पर आकर भाषण दिया था।



Click it and Unblock the Notifications